Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वक्फ संपत्ति हड़पी, उर्स मेले के लाखों गबन:बांदा में 3 साल में हड़पे 6.14 लाख की धोखाधड़ी, 10 लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा

    4 hours ago

    2

    0

    बांदा में वक्फ संपत्ति हड़पने और उर्स मेले के लाखों रुपये के गबन के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव निवासी गौस मोहम्मद की तहरीर पर की गई है। गौस मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि उनके पिता मोहम्मद तकी गांव स्थित वक्फ दरगाह हजरत सुजावल शाह बाबा तकिया पुरवा और वक्फ मजार जमाशाह बाबा स्थलों की भूमि व संपत्ति के संरक्षक थे। पिता की मृत्यु के बाद, गांव के कासिम खान, मोहम्मद हनीफ, शरीफ खान, आयुब और यूनुस ने फर्जी अभिलेख तैयार किए। उन्होंने वक्फ बोर्ड संख्या-666-836 के तहत पंजीकृत दोनों दरगाहों का फर्जी पंजीयन वक्फ बोर्ड संख्या-1106 के तहत करवा लिया। आरोप है कि इन जालसाजों ने दरगाह स्थलों पर कब्जा करने और हड़पने की नीयत से एक फर्जी प्रबंध कमेटी भी बना ली। पांच नामजद आरोपितों के साथ पांच अज्ञात लोगों ने मिलकर दरगाह के वार्षिक उर्स मेले से बीते तीन वर्षों में अर्जित 6 लाख 14 हजार रुपये की आय का गबन कर लिया। यह धनराशि प्रबंध समिति में जमा होनी चाहिए थी। गौस मोहम्मद ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपित उन्हें आए दिन फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देते हैं। बिसंडा थाना प्रभारी राममोहन राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध अभिलेखों में फेरबदल और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाले में उतरने वाले पार्षद बोले:कानपुर में अधिकारियों, कर्मचारियों का 5 घंटे इंतजार किया, पब्लिक ने सवाल किया तो खुद सीवर नाला में उतर गया
    Next Article
    विराट कोहली के लाइक पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी:कहा- मुझे उनके लिए बुरा लगा, इतना बड़ा मुद्दा कैसे बन गया, समझ नहीं आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment