Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वैक्सीनेशन करने गई महिला अधिकारी पर हमला:बरेली में पिता-पुत्र ने वैक्सीन फेंकी, पशुधन प्रसार अधिकारी से अभद्रता भी की

    21 hours ago

    1

    0

    बरेली के क्यारा ब्लॉक अंतर्गत लालपुर गांव में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब राजकीय एफएमडी (मुंहपका-खुरपका) टीकाकरण अभियान पर निकली महिला पशुधन प्रसार अधिकारी स्नेह सिंह राठौर पर हमला कर दिया गया। आरोपी पिता-पुत्र ने न केवल टीकाकरण का विरोध किया, बल्कि सरकारी वैक्सीन छीनकर जमीन पर फेंक दी। गाली-गलौज के बाद जानलेवा हमला महानगर उत्सव निवासी स्नेह सिंह राठौर ने बताया कि जब वह अपनी टीम के साथ लालपुर पहुंचीं, तो गांव के रामदास और उसके बेटों ने वैक्सीनेशन कराने से साफ मना कर दिया। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज पर उतर आए। आरोप है कि हमलावरों ने ईंट उठाकर उन पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया, जिससे अधिकारी ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने दर्ज की FIR इस घटना के बाद पीड़ित अधिकारी ने कैंट थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी रामदास और उसके बेटों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत:बदायूं में हादसे में भाई घायल, बाइक से घर आते समय हादसा
    Next Article
    टीबी मरीज की इलाज न मिलने से मौत:मऊ जिला अस्पताल में 4 घंटे तड़पता रहा, गोद में लेकर घूमते रहे परिजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment