Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वेलेंटाइन-डे पर प्रेमिका की हत्या करके क्रिकेटर ने जान दी:नोएडा में बंद कार में गोली मारी, भाई बोला- 1 करोड़ का फ्लैट दिलाया था

    6 hours ago

    1

    0

    नोएडा में वेलेंटाइन-डे के दिन प्रेमी ने प्रेमिका की कार में गोली मारकर हत्या कर दी, फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। देखा तो कार अंदर से लॉक थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने टाटा अल्ट्रोज कार का शीशा तोड़कर देखा तो आगे की सीट पर दोनों के शव पड़े थे। दोनों के सिर में गोली लगी थी। युवक के हाथ में पिस्टल थी। बगल में दो खोखे पड़े थे। प्रेमी-प्रेमिका शुक्रवार से घर से लापता थे। 26 साल की प्रेमिका रेखा नोएडा के सलारपुर की रहने वाली थी, जबकि 32 साल का प्रेमी सुमित दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला था। वह मंडल स्तर का क्रिकेटर था। बताया जा रहा है कि दोनों का 15 साल से अफेयर चल रहा था। शादी करने वाले थे, लेकिन किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इसके बाद शुक्रवार को सुमित ने रेखा को मैसेज भेजा- “मैं मरने जा रहा हूं। इसकी जिम्मेदार रेखा है। वह मेरे साथ 15 साल रही। वादा किया था कि मुझसे शादी करेगी, लेकिन अब वह किसी और से शादी करने जा रही है। मुझे रेखा ने धोखा दिया है। इसलिए मैं सुसाइड कर रहा हूं।” इसके बाद वह कार लेकर घर से लापता हो गया। लड़की भी घर से लापता हो गई। उसके परिजनों ने शुक्रवार को सेक्टर-58 थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आज दोपहर डेढ़ बजे दोनों के शव थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में मिले। चचेरे भाई बोले- प्रेमिका के लिए 1 करोड़ का फ्लैट खरीदा था सुमित के पिता राजीव दिल्ली एमसीडी में तैनात हैं। रेखा और सुमित की स्कूलिंग साथ हुई थी। रेखा का सुमित के घर आना-जाना था। लड़के के चचेरे बड़े भाई सचिन का कहना है कि सुमित क्रिकेट के साथ पानी का प्लांट चलाता था। सुमित ने रेखा के लिए एक फ्लैट भी खरीदा था, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 'घरवालों ने लड़की को बेटे के खिलाफ भड़काया' उन्होंने बताया- रेखा-सुमित का 15 साल से अफेयर चल रहा था। दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे। लड़की के परिजनों ने उसे बेटे के खिलाफ भड़का दिया था, जिसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई थी। 'प्रेमिका को मैसेज भेजा, फिर घर से लापता हुआ' सचिन ने बताया- सुमित ने कल दोपहर 3:39 बजे सुमित ने लड़की के मोबाइल पर मैसेज भेजा था, जिसमें लिखा था कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। इसके बाद वह कार लेकर घर से निकल गया। रात तक वापस नहीं आया। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। आज दोपहर उन्हें सूचना मिली कि उसका शव मिल गया है। पुलिस का कहना है- शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। कार (DL 14 CL 6473) को कब्जे में ले लिया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए हैं। थाने में युवक के परिजन पहुंचे हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है। अब घटनास्थल की 3 तस्वीरें देखिए- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है...
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड कप में इंग्लैंड-स्कॉटलैंड का मुकाबला जारी, यहां देखें बॉल बाय बॉल अपडेट
    Next Article
    IIT कानपुर में मंगेतर से झगड़े के बाद सुसाइड:वैलेंटाइन डे पर टेक्नीशियन ने फोन काटा, बोली- मरने जा रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment