Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वीमेन टैलेंट हंट क्रिकेट लीग में केसीए रेड विजेता:गेंदबाज निशा वर्मा बनी प्लेयर ऑफ़ दी मैच

    12 hours ago

    1

    0

    कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित वीमेन टैलेंट क्रिकेट लीग का एक मैच गुरुवार को राहुल सप्रू मैदान में खेला गया। इस 40 ओवर के मुकाबले में केसीए रेड ने केसीए येलो को 7 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए केसीए येलो एकादश ने अच्छी शुरुआत की। सिद्धि और आनंदी ने टीम को 44 रन तक पहुंचाया। हालांकि, इसके बाद टीम 31.2 ओवर में 119 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी केसीए रेड की ओर से शिया त्रिपाठी और शीबू पाल सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। शीबू पाल सिंह ने 53 रन की आक्रामक पारी खेली, जिससे टीम जीत की ओर बढ़ी। केसीए रेड ने 21.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 122 रन बनाए और मैच 7 विकेट से जीत लिया। इस मैच में तीन विकेट लेने वाली गेंदबाज निशा वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवीन गल्ला मंडी में कल गूंजेगा एकता का संदेश:सामाजिक समरसता संदेश के साथ सकल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन
    Next Article
    यशराज, क्रिक आईटी अकादमी ने जीते मैच:सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 टूर्नामेंट में दो मुकाबले खेले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment