Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विमेंस एशिया कप में आज भारत Vs पाकिस्तान:इंडिया अब तक 14 टी-20 हरा चुकी; हरमनप्रीत 150वें मैच में कप्तानी करने वाली पहली क्रिकेटर बनेंगी

    6 hours ago

    1

    0

    विमेंस एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। भारत अपने दोनों मुकाबले जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में पहुंचा चुका है। हरमनप्रीत कौर 150वीं बार टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान उतरेंगी। वे इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनेंगी। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले चारों मुकाबले जीते टीम इंडिया पिछले 4 मैचों से अजेय है। पाकिस्तान ने आखिरी बार अक्टूबर 2022 में एशिया कप के मुकाबले में ही भारत के खिलाफ जीत दर्ज की थी। यह एशिया कप टी-20 में भारत के खिलाफ उसकी इकलौती जीत भी है। टूर्नामेंट में खेले बाकी के 6 मुकाबले भारत ने अपने नाम किए। दोनों टीमें टी-20 इंटरनेशनल में 17 बार भिड़ी हैं। इनमें भारत ने 14 मैचों में पाकिस्तान को हराया है। पाकिस्तान 3 मुकाबलें ही जीत सका है। पाकिस्तान जीता तो सेमीफाइनल में पहुंचेगा ग्रुप में भारत 4 अंकों के साथ पहले और पाकिस्तान 2 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। यह मैच जीतने पर पाकिस्तान टॉप-4 में पहुंच जाएगा। हारने की स्थिति में उसे अपने आखिरी लीग मैच में हॉन्गकॉन्ग को हराना होगा। मंधाना और दीप्ति शानदार फॉर्म में हैं इस टूर्नामेंट में भारत की ओर से ओपनर स्मृति मंधाना और स्पिनर दीप्ति शर्मा टॉप परफॉर्मर रही हैं। मंधाना ने 2 मैचों में 193.24 के स्ट्राइक रेट से 143 रन बनाए हैं। उन्होंने पिछले मैच में 124 रन की पारी खेली थी। गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा हाईएस्ट विकेट टेकर रही हैं। उन्होंने 2 मैचों में सिर्फ 2.16 की इकोनॉमी से 6 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने पहले मैच में थाईलैंड के खिलाफ बिना रन दिए 3 विकेट लिए थे। पाकिस्तान को मुनीबा अली और सादिया इकबाल से उम्मीदें पाकिस्तान के लिए ओपनर मुनीबा अली और स्पिनर सादिया इकबाल ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। मुनीबा ने खेले इकलौते मैच में 54 रन बनाए थे। वहीं गेंदबाजी में सादिया ने टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने पहले मैच में थाईलैंड के खिलाफ 2.75 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए। दुबई में स्पिनर्स को 71, पेसर्स को 31 विकेट एशिया कप के शुरुआती 7 मैचों में 6 बार टॉस जीतने वाली टीम ने पहले गेंदबाजी चुनी। टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ भारत ने 150+ का स्कोर बनाया है। बल्लेबाज शुरुआत में तेजी से रन बना रहे हैं, लेकिन आखिरी ओवर्स में रन बनाने की रफ्तार कम हुई है। पिच से स्पिनरों को मदद मिली है। स्पिनर्स ने सिर्फ 5.1 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 71 विकेट लिए हैं। वहीं तेज गेंदबाजों को 31 विकेट मिले हैं। दुबई में शनिवार को मैच शुरू होने के समय तापमान करीब 37 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके बाद तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी। स्मृति मंधाना ने दुबई की परिस्थितियों को 'स्टीम बॉक्स' जैसा बताया था। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, भारती फुलमाली, रिचा घोष, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा। पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, ईमान फातिमा, उम्म-ए-हानी, तुबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'हिंदू धर्म क्या आप भूल गईं':शर्मिला टैगोर की वंदे मातरम् पर टिप्पणी पर भड़के मुकेश खन्ना: बोले- आप आयशा बेगम बनकर बात कर रही हैं
    Next Article
    एशियाड में IOA अलग होटल की व्यवस्था नहीं करेगा:BCCI अपनी पसंद का होटल ले सकता है, लेकिन तब पूरी जिम्मेदारी उसकी होगी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment