Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विनेश फोगाट की 20 महीने बाद रेसलिंग में वापसी:गोंडा रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया; WFI से विवाद के बाद 57kg में उतरेंगी

    3 hours ago

    2

    0

    विनेश फोगाट 20 महीने बाद किसी रेसलिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। उन्होंने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। विनेश ने X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। हालांकि विनेश ने पहले आरोप लगाया था कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) उन्हें टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से रोक रहा है। विनेश ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘आज सुबह मेरा रजिस्ट्रेशन पूरा हो गया। कल लिंक बंद होने की वजह से मैं रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाई थी। सबके सपोर्ट के लिए शुक्रिया।' रजिस्ट्रेशन में देरी पर WFI ने सफाई दी विनेश के रजिस्ट्रेशन में हुई देरी पर WFI ने बताया कि पोर्टल में तकनीकी दिक्कत आई थी। इसकी वजह से सिर्फ विनेश नहीं, बल्कि कई पहलवानों का रजिस्ट्रेशन अटका हुआ था। बाद में लिंक खुलने पर एंट्री सबमिट हुई है। फेडरेशन ने कहा कि विनेश का रजिस्ट्रेशन सोमवार रात 10:29 बजे पूरा हो गया था, जबकि विनेश ने अपनी पोस्ट में मंगलवार सुबह इसका जिक्र किया है। पेरिस ओलिंपिक के बाद संन्यास लिया था पेरिस ओलिंपिक 2024 में विनेश ने 50 किलोग्राम फ्री-स्टाइल कुश्ती में हिस्सा लिया था। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली थी, लेकिन मुकाबले से पहले उनका वजन लगभग 100 ग्राम ज्यादा पाया गया। इसके बाद ओलिंपिक नियमों के तहत उन्हें टूर्नामेंट से डिसक्वालिफाई कर दिया गया। इससे दुखी होकर विनेश ने 8 अगस्त को संन्यास लेने की घोषणा की थी। हालांकि दिसंबर 2024 में उन्होंने अपना रिटायरमेंट वापस ले लिया। एशियन गेम्स और 2028 ओलंपिक पर निगाहें विनेश 57 किलो कैटेगरी में 10 से 12 मई तक गोंडा में होने वाले टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। अब उनका लक्ष्य आने वाले एशियन गेम्स और 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक पर है। विनेश हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक भी चुनी गई हैं। ---------------------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… थॉमस कप क्वार्टर फाइनल में भारत:ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से हराया, विमेंस टीम का ग्रुप स्टेज में खत्म हुआ अभियान भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने थॉमस कप 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL में पंजाब Vs राजस्थान:रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी; दोनों टीमों ने 2-2 बदलाव किए
    Next Article
    IPL- न्यू चंडीगढ़ में PBKSvsRR मुकाबला:रॉयल्स ने गेंदबाजी चुनी; विराट कोहली का डुप्लीकेट पंजाब के सपोर्ट में आया

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment