Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विनोद तावड़े ने रामलला के दर्शन किए:अखिलेश-आजम की मुलाकात पर बोले- वे अपना काम कर रहे, हमें अपना करना चाहिए

    12 hours ago

    2

    0

    अयोध्या में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने शनिवार को रामलला के दर्शन किए। रामपुर में अखिलेश यादव और आजम खान की मुलाकात को लेकर मीडिया ने उनसे सवाल किया तो वह जवाब देने से बचते दिखे। उन्होंने कहा- वह अपना काम कर रहे हैं और हमें अपना काम करना चाहिए। विनोद तावड़े सुबह 11:30 बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचे। यहां भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी और विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, अभय सिंह और चंद्रभानु पासवान ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर मीडिया ने उनसे सवाल पूछने की कोशिश की, लेकिन वह जवाब देने से बचते रहे। इसके बाद कार से राम मंदिर के लिए रवाना हो गए। 3 तस्वीरें देखिए… रामलला के दर्शन किए, मंदिर की जानकारी ली दोपहर करीब 12 बजे तावड़े श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे और रामलला के दर्शन-पूजन किए। मंदिर के सचिव जगदीश शंकर आफले ने उनका स्वागत किया और मंदिर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। दर्शन के बाद तावड़े सावरथिया होटल में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करने पहुंचे। इसमें जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। बैठक में संगठन के कामकाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। संघ से जुड़े संगठनों के सदस्यों के साथ भी बैठक इसके बाद अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित है। इसमें क्षेत्रीय पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सभी मोर्चों के अध्यक्ष और अवध क्षेत्र में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे। तावड़े के दौरे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उससे जुड़े संगठनों के सदस्यों के साथ बैठक भी प्रस्तावित है। भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव के मुताबिक, इन बैठकों में संगठन के कामकाज और आपसी तालमेल पर चर्चा होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा:जिलाध्यक्ष रवेंद्र गंगवार बोले- शिक्षकों के हितों की पैरवी करना संगठन की प्राथमिकता
    Next Article
    एनरोलमेंट नंबर न मिलने की वजह से छात्र परेशान:ABVP ने प्राचार्य और चीफ प्रॉक्टर के न मिलने पर लगाया 'लापता' होने का पोस्टर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment