Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विपक्ष ने पहली बार सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला:SIR और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल, राहुल-अखिलेश समेत 10 पार्टियों के 11 नेता याचिकाकर्ता

    22 hours ago

    1

    0

    SIR में गड़बड़ी के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। जिसमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव,तेजस्वी यादव समेत 11 विपक्षी नेता याचिकाकर्ता हैं। इसमें चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पार्टी बनाया गया है। इससे पहले विपक्ष के नेताओं ने बाराखंबा से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला। यह पहली बार है जब विपक्षी नेताओं ने किसी मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला। करीब एक किमी लंबे मार्च में विपक्ष के नेता बस में, पैदल और वाहन में सवार हुए। मार्च के पहले राहुल गांधी ने 40 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा था कि विपक्ष का मार्च शिवजी की बारात की तरह है, इसमें कोई भी शामिल हो सकता है। रविवार को विपक्षी सांसदों ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत को पत्र लिखा था और ज्ञापन सौंपने के लिए समय मांगा था। लेकिन सीजेआई ने मिलने से इनकार कर दिया था और याचिका दाखिल करने के लिए कहा था। विपक्ष का मार्च, 4 तस्वीरें… दोपहर- 3 बजे शाम- 4 बजे
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार के मैसेज आते हैं:वह अपराधी नहीं, उनसे गड़बड़ी कराई जा रही; वे इस्तीफा देकर रास्ते से हटें
    Next Article
    CJI बोले- दिल्ली में प्रदर्शन मेरा मुद्दा नहीं:राहुल को लेटर में लिखा- सुप्रीम कोर्ट में लंबित मुद्दों पर मुझसे चर्चा न्यायिक मर्यादा के खिलाफ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment