Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्चस्व की जंग में युवक को बेल्ट-जूतों से पीटा, VIDEO:बर्रा में पैरों तले रौंदा, हाथ जोड़कर पीड़ित बोला- एक बार छोड़ दो

    18 hours ago

    1

    0

    कानपुर के बर्रा में वर्चस्व की जंग में 6 दबंगों ने एक युवक की बेल्ट और जूतों से जमकर पिटाई की। युवक हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा, एक बार छोड़ने की गुहार लगाता दिख रहा है। लेकिन, दबंग बेरहमी से उसकी पिटाई करते रहे। शुक्रवार दोपहर घटना का 59 सेकेंड और एक मिनट 17 सेकेंड के दो वीडियो सामने आए हैं। जिसमें दंबग युवक को लातों–घूसों और बेल्ट से पिटाई करते दिख रहे है। देखिए 3 तस्वीरें… बर्रा विश्वबैंक के जे ब्लॉक का बताया जा रहा वीडियो वीडियो बर्रा विश्वबैंक जे ब्लॉक का बताया जा रहा है। वीडियो में दिव्यांश नाम का एक युवक कहता दिख रहा है कि ये बोल रहे थे कि हम मुसीबत के चेले हैं। पीड़ित के मना करने पर, वह युवक के बाल पकड़ कर गाली देते हुए एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ने शुरू कर देता है। बीच–बचाव करने पर साथी युवक के पीठ पर उसके गुर्गे घूसों की बौछार कर देते हैं। इस दौरान दिव्यांश के साथ मौजूद बोलता है कि पूरी पिटाई का वीडियो बनाओ और फिर वह जूते से पीड़ित की पिटाई करने लगता है। इसके बाद 59 सेकेंड के दूसरे वीडियो में दिव्यांश पीड़ित को जमीन पर बिठाकर उसे बेल्ट से पीटता है। पीड़ित हाथ जोड़कर रोते हुए कहता है कि भाई एक बार छोड़ दो, अब दोबारा ऐसा नहीं करूंगा। वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस दिव्यांश के साथ मौजूद अन्य युवक उसकी लात–घूसों से पिटाई शुरू कर देता है। मामले में बर्रा इंस्पेक्टर रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर अब तक नहीं मिली है। आरोपियों की पहचान कराई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 25 दुकानदारों पर 6.80 लाख का जुर्माना:नहीं भरा तो बंद होगा कारोबार; दूध-पनीर से लेकर Amazon और KFC शामिल
    Next Article
    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल कैद:बदायूं कोर्ट ने सुनाया फैसला, 45 हजार जुर्माना भी लगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment