Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वार्ड-24 में नौसढ़ से बाघागाड़ा तक बनेगा नाला:नगर आयुक्त ने देखी विकास कार्यों की स्थिति, अधूरे काम जल्द पूरे करने का दिया अल्टीमेटम

    11 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के वार्ड संख्या 24 मत्स्येंद्र नगर में सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए नगर आयुक्त ने शुक्रवार सुबह निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति देखी और प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी ली। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को अधूरे निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने और प्रस्तावित काम शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क और जल निकासी से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए विकास कार्य तय समय में पूरे किए जाएं। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता अमित शर्मा, जोनल अधिकारी ओपी यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। नगर आयुक्त ने अलग-अलग योजनाओं के तहत सड़क, नाली और नाला निर्माण के कामों की समीक्षा की। सीसी सड़क और नाली का काम जल्द पूरा करने के निर्देश नगर आयुक्त ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जिंदर के मकान से पुन्नवासी गौड़ के मकान होते हुए राजेंद्र निषाद के मकान तक बन रही सीसी सड़क और आरसीसी नाली का निरीक्षण किया। मौके पर नाली निर्माण का काम चल रहा था। उन्होंने अवर अभियंता दीपक शाह को काम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण में अनावश्यक देरी न हो और सड़क व नाली का काम निर्धारित मानकों के अनुसार कराया जाए। मलिन बस्ती की गलियों और पार्क के काम में तेजी लाने को कहा नगर आयुक्त ने एनसीएपी योजना के तहत मलिन बस्ती की गलियों में प्रस्तावित आरसीसी नाली और सीसी सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों को जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा 15वें वित्त आयोग की धनराशि से पंचायत भवन के बगल में प्रस्तावित पार्क के सौंदर्यीकरण का काम भी जल्द शुरू कराने को कहा। दो नालों की डीपीआर जल्द फाइनल करने के निर्देश सीवरेज एवं जल निकासी योजना के तहत पूर्वांचल दांत हॉस्पिटल से बाघागाड़ा और नौसढ़ रोडवेज बस स्टैंड से बाघागाड़ा तक प्रस्तावित नाला निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता अमित शर्मा को दोनों नालों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) जल्द फाइनल कराने और निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर प्रस्तावित परियोजनाओं को जल्द धरातल पर उतारा जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में एंट्री को लेकर विवाद:डिलीवरी बॉय ने गार्ड के सिर पर पत्थर मारा; पुलिस ने हिरासत में लिया
    Next Article
    मां-बेटे की हाईटेंशन करंट से मौत:खेत में 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आए, 10 साल का था लड़का

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment