Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वार्ड 46 में ड्रेनेज पाइपलाइन का विरोध:मधुवन एन्क्लेव सहित कॉलोनियों के निवासियों ने जताया आक्रोश

    14 hours ago

    1

    0

    मथुरा के वार्ड नंबर 46 में जैन मंदिर रोड स्थित एक जिम के पास प्रस्तावित ड्रेनेज पाइपलाइन का विरोध हो रहा है। मधुवन एन्क्लेव, द्वारिका एन्क्लेव और डाइविल नगर के निवासियों ने इसे अवैध और नियमविरुद्ध बताते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। निवासियों के अनुसार, जैन मंदिर रोड पर कुछ महीने पहले एक जिम शुरू हुई थी। आरोप है कि जिम संचालक और कुछ अन्य लोग क्षेत्र के ड्रेनेज पानी को पाइपलाइन के जरिए तीनों घनी आवासीय कॉलोनियों के बीच बने सम्पवेल में डालने की योजना बना रहे हैं। कॉलोनीवासियों का कहना है कि यह योजना भौगोलिक रूप से अनुचित और नियमों के खिलाफ है। इससे भविष्य में जलभराव, गंदगी और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। स्थानीय निवासी गोपाल दास अग्रवाल ने बताया कि ये कॉलोनियां पहले से ही घनी आबादी वाली हैं। ड्रेनेज का अतिरिक्त दबाव यहां के लोगों के जीवन को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि योजना लागू होने पर बरसात में जलभराव और संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। अग्रवाल ने प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए इस योजना को तत्काल रद्द करने की मांग की है। एडवोकेट संदीप कुमार शर्मा ने इस मामले पर कहा कि किसी भी ड्रेनेज परियोजना को लागू करने से पहले तकनीकी सर्वेक्षण और संबंधित विभागों की स्वीकृति अनिवार्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रस्तावित योजना में नियमों और मानकों की अनदेखी की जा रही है। शर्मा ने चेतावनी दी कि यह भविष्य में विवाद और जनस्वास्थ्य संकट का कारण बन सकती है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन उचित कार्रवाई नहीं करता है, तो कॉलोनीवासी कानूनी विकल्प अपनाने के लिए बाध्य होंगे। निवासियों ने एक वैकल्पिक समाधान भी सुझाया है। उन्होंने बताया कि संजयनगर और राधानगर क्षेत्र में पहले से ही एक बड़ा नाला मौजूद है, जहां पाइपलाइन के माध्यम से ड्रेनेज की निकासी संभव है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जिम के पास की ड्रेनेज निकासी को घनी आवासीय कॉलोनियों से जोड़ने के बजाय संजयनगर-राधानगर के बड़े नाले से जोड़ा जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्ची की रेप-हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला:देवरिया में ग्रामीणों ने आरोपी को फांसी दो के नारे लगाए
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में SIR नोटिस विवाद पर सियासी टकराव:BJP नेता ने सपा प्रदेश सचिव से कहा- गवर्नर हो गए हो, दो मिनट में सुधर जाओगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment