Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में राशन न मिलने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:सड़क जाम की, तुरंत सीज की गई कोटेदार की दुकान

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव के बीघापुर तहसील अंतर्गत पकराबुजुर्ग गांव में राशन वितरण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। तीन महीने से राशन न मिलने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने पनहन-पुरवा पाटन रोड जाम कर दी, जिसके बाद प्रशासन ने कोटेदार की दुकान सीज कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार राजू पिछले तीन महीनों से ई-पॉस मशीन में अंगूठा लगवाकर राशन वितरण दिखाता रहा, लेकिन लाभार्थियों को एक दाना भी अनाज नहीं दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हुई। 50 रुपये की अवैध वसूली की गई प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केवाईसी के नाम पर प्रत्येक राशन कार्ड धारक से 50 रुपये की अवैध वसूली भी की गई। इस अनियमितता से कई परिवारों के सामने खाद्यान्न का संकट खड़ा हो गया है। सड़क जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस सड़क जाम की सूचना मिलते ही सप्लाई इंस्पेक्टर मनोज और बिहार थाना प्रभारी राहुल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर मामले की जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में अनियमितता के संकेत मिलने पर तत्काल प्रभाव से राशन की दुकान को सीज कर दिया गया। बाजारों से खरीदना पड़ रहा राशन ग्रामीणों ने बताया कि मजदूरी कर गुजर-बसर करने वाले परिवारों को बाजार से महंगा राशन खरीदना पड़ रहा है। महिलाओं ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि बच्चों का पेट भरना मुश्किल हो गया है, जबकि सरकारी योजना के तहत मिलने वाला अनाज ही उनका एकमात्र सहारा है। कार्रवाई का आश्वासन मिला अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि होली से पहले सभी पात्र लाभार्थियों को बकाया राशन वितरित कराया जाएगा। साथ ही, पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया और यातायात बहाल हो सका।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वीरांगना उदा देवी पासी की मूर्ति 20 मार्च को स्थापित:मंझनपुर बस स्टैंड पर होगा ऐतिहासिक कार्यक्रम
    Next Article
    तेंदुए के हमले से हुई थी महिला की मौत:बलरामपुर में वन विभाग ने बढ़ाई गश्त, ग्रामीणों को जंगल में न जाने की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment