Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका में 1971 बांग्लादेश नरसंहार को मान्यता देने की मांग, संसद में प्रस्ताव पेश

    9 hours ago

    1

    0

    अमेरिका की संसद में एक बड़ा प्रस्ताव लाया गया है, जिसमें 1971 में बांग्लादेश में हुए नरसंहार को आधिकारिक तौर पर ‘जनसंहार’ मानने की मांग की गई है। यह प्रस्ताव सांसद ग्रेग लैंड्समैन ने पेश किया है। इसमें कहा गया है कि 1971 के युद्ध के दौरान पाकिस्तान की सेना ने बड़े पैमाने पर हत्याएं, बलात्कार और अत्याचार किए, जिन्हें जनसंहार और मानवता के खिलाफ अपराध माना जाना चाहिए। प्रस्ताव में खास तौर पर यह भी कहा गया है कि बंगाली हिंदुओं को निशाना बनाया गया था। साथ ही जमात-ए-इस्लामी जैसे समूहों के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही गई है। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति से अपील की गई है कि इन घटनाओं को आधिकारिक रूप से स्वीकार करें और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर ध्यान दें। आंकड़ों के मुताबिक उस समय लाखों लोग मारे गए, 2 लाख से ज्यादा महिलाओं के साथ हिंसा हुई और करोड़ों लोग बेघर हुए। अब तक अमेरिका ने 1971 की घटनाओं को जनसंहार नहीं माना है। अगर यह प्रस्ताव पास होता है, तो यह एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला होगा। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… साउथ कोरिया की फैक्ट्री में ब्लास्ट, 10 की मौत, 59 घायल; जान बचाने बिल्डिंग से कूदे लोग साउथ कोरिया के डेयजॉन शहर में शनिवार सुबह ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में विस्फोट के बाद आग लग गई। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 59 लोग घायल हैं। हादसे में 4 अब भी लापता हैं। कई कर्मचारी जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूद गए, जिससे वे घायल हुए। आग इतनी भीषण थी कि इमारत का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया और बचाव दल को अंदर घुसने में घंटों लग गए। फायर अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने तेज विस्फोट की आवाज सुनी। इसके बाद आग तेजी से पूरे परिसर में फैल गई। आग बुझाने और राहत-बचाव के लिए 500 से अधिक फायरफाइटर्स, पुलिस और इमरजेंसी कर्मी तैनात किए गए। फिलहाल 4 लापता लोगों की तलाश जारी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने सभी संसाधनों को जुटाकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान और अमेरिका दोनों का दावा- जंग हम जीते:ट्रम्प बोले- दुश्मन की नेवी, एयरफोर्स, एयर डिफेंस खत्म; ईरान बोला- दुश्मनों में फूट पड़ी
    Next Article
    मथुरा में साधु की मौत पर हाईवे पर हंगामा, पथराव:गाड़ियां तोड़ीं, पुलिसकर्मी घायल; आरोप- गौतस्करों ने ट्रक से कुचलकर मारा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment