Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्ड अपडेट्स:बांग्लादेश में ट्रेन और बस की टक्कर, 12 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

    17 hours ago

    1

    0

    बांग्लादेश के कुमिला शहर में शनिवार रात एक ट्रेन ने बस को टक्कर मार दी, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए। हादसा रात करीब 2:45 बजे पदुआ बाजार इलाके में हुआ, जब चटगांव से आ रही एक ट्रेन ने रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ लोग ईद मनाने के लिए यात्रा कर रहे थे। घटना के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद रेलवे ने लापरवाही के आरोप में दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही, इस घटना की जांच के लिए तीन अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं। सरकार ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा बढ़ाने की बात कही है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… अमेरिका के पूर्व FBI डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर का 81 साल की उम्र में निधन अमेरिका के पूर्व FBI डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। परिवार ने शनिवार को बयान जारी कर बताया कि उन्होंने शुक्रवार रात अंतिम सांस ली। मुलर वही अधिकारी थे जिन्होंने 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस से कथित संबंधों की जांच की थी, जो लंबे समय तक सुर्खियों में रही। रॉबर्ट मुलर ने 2001 में FBI डायरेक्टर का पद संभाला था, ठीक 9/11 आतंकी हमलों से एक हफ्ते पहले। उनके 12 साल के कार्यकाल में एजेंसी को पारंपरिक कानून व्यवस्था से आतंकवाद विरोधी संगठन में बदला गया। उन्हें रिपब्लिकन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने नियुक्त किया था और उनका कार्यकाल दोनों पार्टियों की सरकारों में जारी रहा। अफगानिस्तान के काबुल में 4.6 तीव्रता का भूकंप नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के एक बयान के अनुसार, शनिवार देर रात अफगानिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप 82 किलोमीटर की गहराई पर आया। इससे पहले दिन में, इसी क्षेत्र में 130 किलोमीटर की गहराई पर 4.5 तीव्रता का एक और भूकंप आया था। रेड क्रॉस के अनुसार, अफगानिस्तान में अक्सर भूकंप आते रहते हैं, विशेष रूप से हिंदू कुश क्षेत्र में, जो एक अत्यधिक सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है। अफगानिस्तान में भूकंप का खतरा, भारतीय और यूरेशियाई टेक्टोनिक प्लेटों के टकराव वाले क्षेत्र में इसकी भौगोलिक स्थिति से जुड़ा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंचा युद्ध, जगह-जगह हो रही भीषण तबाही
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:गाजीपुर में सपा सांसद अफजाल बोले- सुपारी किलिंग हो रही; पीएम मोदी के क्षेत्र में मर्डर हो रहा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment