Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्ड अपडेट्स:ब्रिटेन के ‘पहले गे पिता’ पर बाल यौन अपराधों के आरोप; ‘पति’ के साथ 18 नए मामलों में चार्ज

    14 hours ago

    1

    0

    ब्रिटेन में ‘पहले गे पिता’ के रूप में चर्चित कारोबारी बैरी ड्रूइट-बार्लो और उनके ‘पति’ स्कॉट ड्रूइट-बार्लो पर बाल यौन अपराधों और दुष्कर्म समेत 18 नए आरोप लगाए गए हैं। दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसेक्स पुलिस के मुताबिक 57 वर्षीय बैरी ड्रूइट-बार्लो पर नाबालिग के साथ यौन गतिविधि, नाबालिग की यौन सेवाओं के लिए भुगतान, पांच दुष्कर्म और चार यौन उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वहीं 32 वर्षीय स्कॉट ड्रूइट-बार्लो पर दो अतिरिक्त दुष्कर्म और यौन गतिविधि के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। नए आरोप 2013 से 2026 के बीच कथित रूप से हुई घटनाओं से जुड़े हैं। दोनों पहले से कई आपराधिक मामलों का सामना कर रहे थे। अदालत ने उन्हें हिरासत में भेजते हुए सितंबर में अगली सुनवाई तय की है। मामले में मुकदमे की अस्थायी तारीख 18 जनवरी 2027 रखी गई है। अभियोजन पक्ष की वकील सेरेना बेरी ने आरोप लगाया कि दोनों कथित रूप से युवा पुरुषों को निशाना बनाते थे, उनसे दोस्ती करते थे और फिर उन्हें अपने घरों व अन्य संपत्तियों पर बुलाकर उनका शोषण करते थे। बैरी ड्रूइट-बार्लो 1999 में उस समय चर्चा में आए थे, जब वह और उनके तत्कालीन साथी सरोगेसी के जरिए बच्चे पाने वाले ब्रिटेन के पहले समलैंगिक पिता के रूप में सुर्खियों में आए थे। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… उत्तरी कैलिफोर्निया की लाइब्रेरी में गोलीबारी, 2 की मौत; संदिग्ध गिरफ्तार अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में ब्यूट काउंटी लाइब्रेरी की चिको शाखा में सोमवार शाम हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गोलीबारी में एक बच्चा भी मामूली रूप से घायल हुआ है। पुलिस प्रमुख बिली एल्ड्रिज ने बताया कि शाम करीब 5 बजे के बाद पुलिस को 911 कॉल मिली, जिसमें लाइब्रेरी के अंदर से गोलियों की आवाज और लोगों की चीखें सुनाई दे रही थीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के लाइब्रेरी के अंदर प्रवेश करने पर संदिग्ध पीछे के रास्ते से भाग निकला। हालांकि, लाइब्रेरी के पीछे मौजूद अतिरिक्त सुरक्षा बलों ने उसे हिरासत में ले लिया। घटना में घायल एक बच्चे को अस्पताल भेजा गया है। उसकी चोटें मामूली बताई गई हैं। गोलीबारी के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई और लाइब्रेरी के आसपास की सड़कों को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। पुलिस ने अभी तक संदिग्ध की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। मृतकों के नाम भी उनके परिजनों को सूचना दिए जाने के बाद ही जारी किए जाएंगे। यूरोप में भीषण हीटवेव: फ्रांस में 2 बच्चों समेत 18 की मौत; कई देशों में तापमान ने तोड़े रिकॉर्ड यूरोप के कई देशों में जारी भीषण हीटवेव ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। फ्रांस में दो छोटे बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हो गई है। वहीं फ्रांस, स्पेन, ब्रिटेन और इटली में तापमान कई दशकों के रिकॉर्ड तोड़ रहा है। दक्षिण-पूर्वी फ्रांस के कारपेंट्रा में 2 और 4 साल के दो बच्चे अपने घर के बाहर खड़ी कार में बेहोश मिले। बचावकर्मियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों की मौत हो गई। इसके अलावा फ्रांस में रविवार और सोमवार के बीच 13 लोगों की डूबने से मौत दर्ज की गई। बोर्दो क्षेत्र में तीन बुजुर्गों की भी हीटवेव से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण जान चली गई। फ्रांस के बोर्दो में तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि पोइटियर्स में 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों शहरों में पुराने रिकॉर्ड टूट गए। पेरिस में भी जून महीने का सबसे अधिक तापमान दर्ज होने की संभावना जताई गई है। स्पेन के सैन सेबास्टियन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जो इस समय के सामान्य औसत से काफी अधिक है। ब्रिटेन के मौसम विभाग ने भी चेतावनी दी है कि तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है, जिससे जून का 49 साल पुराना रिकॉर्ड टूट सकता है। इटली ने 12 शहरों में रेड हीटवेव अलर्ट जारी किया है। वहीं बिजली ग्रिड पर बढ़ते दबाव के कारण कुछ इलाकों में बिजली कटौती की समस्या भी सामने आई है। इजराइल समर्थक सांसद को कॉफी देने से इनकार करने की बात करना भारी पड़ा; न्यूयॉर्क की कॉफी शॉप पर DOJ की जांच अमेरिका के न्याय विभाग (DOJ) ने न्यूयॉर्क की एक कॉफी शॉप चेन के खिलाफ जांच शुरू की है। कॉफी शॉप ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि अगर वह डेमोक्रेट सांसद डैन गोल्डमैन को पहचान लेती तो उन्हें सेवा देने से इनकार कर देती। मामले को लेकर संभावित भेदभाव की जांच की जा रही है। रविवार को डैन गोल्डमैन अपनी 7 वर्षीय बेटी के साथ ब्रुकलिन के विलियम्सबर्ग स्थित पोएटिका कॉफी पहुंचे थे। गोल्डमैन के मुताबिक उनकी बेटी को वॉशरूम इस्तेमाल करना था और स्टाफ का धन्यवाद करने के लिए उन्होंने एक कॉफी खरीदी थी। इसके बाद पोएटिका कॉफी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि वह नस्लवादियों, फासीवादियों, समलैंगिक विरोधियों और नरसंहार का समर्थन करने वालों को सेवा नहीं देती। पोस्ट में यह भी कहा गया कि अगर स्टाफ ने गोल्डमैन को पहचान लिया होता तो उन्हें दुकान से लौटा दिया जाता। कॉफी शॉप ने दावा किया कि उसने खरीदी गई कॉफी की रकम भी वापस कर दी थी। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी न्याय विभाग की सिविल राइट्स डिवीजन की प्रमुख हारमीत ढिल्लों ने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है। विवाद बढ़ने के बाद कॉफी शॉप की संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट हटा दी गई और उसका इंस्टाग्राम अकाउंट भी निष्क्रिय दिखाई दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान बोला- होर्मुज अब पहले जैसा नहीं रहेगा:इसकी देखरेख हम अपने तरीके से करेंगे, अमेरिका पर भरोसा नहीं
    Next Article
    कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट में धमाका:12 भारतीयों समेत 13 की मौत, 60 से ज्यादा घायल; दो दिन पहले प्रोडक्शन शुरू हुआ था

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment