Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्ड अपडेट्स:JD वेंस के साथ पाकिस्तान में दिखा विवादित कारोबारी, नॉर्वे के भगोड़े उमर जहूर की मौजूदगी पर विवाद

    3 hours ago

    1

    0

    अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पाकिस्तान यात्रा के दौरान एक विवादित कारोबारी की मौजूदगी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उमर फारूक जहूर, जिसे नॉर्वे में बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में वांछित बताया जाता है, इस्लामाबाद में अमेरिकी अधिकारियों के साथ नजर आया। 11 अप्रैल को वेंस के इस्लामाबाद पहुंचने के दौरान सामने आए एक वीडियो में अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ उन्हें एक शख्स से मिलवाते दिखे। बाद में उस शख्स की पहचान जहूर के रूप में हुई। यह मुलाकात ऐसे समय हुई जब वेंस ईरान से जुड़ी शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे थे। जहूर पाकिस्तान मूल का कारोबारी है, जिसका जन्म नॉर्वे के ओस्लो में हुआ और वह फिलहाल दुबई में रहता है। वह खुद को निवेशक और उद्यमी बताता है। हालांकि उसकी छवि अलग-अलग देशों में अलग है। यूरोप में उस पर गंभीर आरोप हैं, जबकि पाकिस्तान में उसे एक सफल निवेशक के तौर पर देखा जाता है। नॉर्वे की एजेंसियों के अनुसार, जहूर 2010 से नॉर्डिया बैंक से जुड़े फ्रॉड केस में वांछित है और उस पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप भी हैं। उसे 2003 में गबन के मामले में सजा भी हो चुकी है। नॉर्वे सरकार कई बार उसके प्रत्यर्पण की कोशिश कर चुकी है, हालांकि जहूर इन आरोपों से इनकार करता है। उसका नाम स्विट्जरलैंड और घाना से जुड़े विवादों में भी सामने आ चुका है, लेकिन इन मामलों में उसके खिलाफ कोई अंतिम सजा नहीं हुई। 2020 में उसके खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस जारी हुआ था, जिसे 2022 में हटा लिया गया। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… मेक्सिको के यूनेस्को साइट पर फायरिंग, एक कनाडाई महिला की मौत, हमलावर ने खुद को भी गोली मारी मेक्सिको के यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में एक गोलीबारी में 32 साल की टूरिस्ट कनाडाई महिला की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, हमलावर ने घटना के बाद खुद को भी गोली मार ली। हमले में कई अन्य लोग घायल हुए। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के समय मौजूद लोगों ने बताया कि टियोतिहुआकान पिरामिड साइट के पिरामिड ऑफ द मून से अचानक गोली चलने की आवाजें सुनाई दीं। लोग इधर-उधर भागने लगे। हमलावर अंधाधुंध फायरिंग कर रहा था। घटना स्थल से पुलिस ने एक बंदूक, धारदार हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए। स्टेट सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टोबाल कास्टानेडा कामारिलो ने बताया कि घायलों में दो कोलंबियाई, एक रूसी और एक कनाडाई नागरिक शामिल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमलावर की पहचान और मकसद अभी तक सामने नहीं आया है। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि वह मामले की अपडेट ले रही हैं और कनाडाई दूतावास के संपर्क में हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या ट्रंप डील के लिए ईरान को कर रहे मजबूर? देखें ब्रेकिंग न्यूज
    Next Article
    अमेरिकी उपराष्ट्रपति कुछ देर में पाकिस्तान रवाना होंगे:कल ईरान के साथ बातचीत, ईरानी डेलिगेशन के आने पर अभी भी सस्पेंस

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment