Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्ड अपडेट्स:नेपाल में नए सांसदों ने शपथ ली, बालेन शाह कल ले सकते हैं PM पद की शपथ

    19 hours ago

    2

    0

    नेपाल में नई संसद की शुरुआत हो गई है। काठमांडू के सिंह दरबार स्थित अस्थायी संसद भवन में गुरुवार को नवनिर्वाचित सांसदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके साथ ही देश में नई विधायी अवधि की औपचारिक शुरुआत हो गई। सबसे सीनियर सांसद अर्जुन नरसिंह केसी ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। संसद सचिवालय के अनुसार, 63 सांसदों ने अपनी मातृभाषा में शपथ ली। इस दौरान सांसद पारंपरिक और क्षेत्रीय वेशभूषा में नजर आए। इधर, राष्ट्रिय स्वतन्त्र पार्टी ने बालेन शाह को संसदीय दल का नेता चुना है। यह फैसला पार्टी की केंद्रीय समिति और संसदीय दल की संयुक्त बैठक में लिया गया। बालेन शाह के संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद उनके शुक्रवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है। इससे नेपाल में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… अमेरिका की वजह से दुनिया को 10 ट्रिलियन डॉलर का जलवायु नुकसान; गरीब देशों पर सबसे बुरा असर पड़ा अमेरिका के कार्बन उत्सर्जन के कारण 1990 के बाद से दुनिया को करीब 10 ट्रिलियन डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ है। इस नुकसान का सबसे बड़ा बोझ गरीब और विकासशील देशों पर पड़ा है। नेचर जर्नल में प्रकाशित इस रिसर्च के मुताबिक, ग्लोबल वॉर्मिंग से जुड़े आर्थिक असर में अमेरिका सबसे बड़ा भागीदार रहा है। स्टडी के अनुसार, जलवायु परिवर्तन का असर खास तौर पर उन देशों पर ज्यादा पड़ा है, जो पहले से आर्थिक रूप से कमजोर हैं। भारत को करीब 500 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है, जबकि ब्राजील को करीब 330 अरब डॉलर का नुकसान झेलना पड़ा। वैज्ञानिकों का कहना है कि बढ़ते तापमान ने उत्पादकता, स्वास्थ्य और आर्थिक विकास को प्रभावित किया है, जिससे कई देशों की ग्रोथ धीमी पड़ गई। हालांकि, इस नुकसान का कुछ हिस्सा खुद अमेरिका ने भी झेला है, लेकिन कुल प्रभाव के मुकाबले यह कम है। ईरान तनाव के बीच बदला ट्रम्प का शेड्यूल, मई में चीन दौरा तय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 14 और 15 मई को चीन का दौरा करेंगे। व्हाइट हाउस ने बुधवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। यह यात्रा पहले इसी महीने के अंत में प्रस्तावित थी, लेकिन ईरान से जुड़े तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के कारण इसे टाल दिया गया था। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने बताया कि यह ट्रम्प की बहुप्रतीक्षित चीन यात्रा है। उन्होंने कहा कि ट्रम्प और प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प इस साल के अंत में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन की वाशिंगटन डीसी में वापसी यात्रा की मेजबानी भी करेंगे। जब लीविट से पूछा गया कि क्या इस बैठक को फिर से तय करने से पहले युद्ध खत्म करने को लेकर कोई शर्त रखी गई थी, तो उन्होंने साफ किया कि ऐसी कोई शर्त या चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शी ने स्थिति को समझा और यह माना कि इस समय ट्रम्प का क्षेत्र में सक्रिय रहना जरूरी है। इसी वजह से यात्रा को स्थगित करने के फैसले को चीन की तरफ से स्वीकार किया गया। बांग्लादेश में बस नदी में गिरने से 16 लोगों की मौत, कई लापता बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में बुधवार शाम एक बस पद्मा नदी में गिर गई। हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। रेस्क्यू टीम ने ‘हमजा’ नाम के जहाज की मदद से करीब 6 घंटे बाद बस को बाहर निकाला। बस के अंदर से 14 शव मिले, जबकि गोताखोरों ने पहले ही दो महिलाओं के शव बरामद कर लिए थे। फायर सर्विस, कोस्टगार्ड, पुलिस और सेना की टीमों की मदद से गोताखोर लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। पुलिस के मुताबिक, करीब 11 यात्री तैरकर बाहर निकल गए या उन्हें बचा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि बस ढाका जा रही थी। इसमें सवार अधिकतर यात्री ईद की छुट्टियां बिताकर लौट रहे थे, जिनमें कई बच्चे भी शामिल थे। प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने हादसे की जानकारी ली और अधिकारियों को बचाव कार्य तेज करने के साथ जांच के निर्देश दिए हैं। म्यांमार में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया, एक दिन पहले भी झटके महसूस हुए थे म्यांमार में बुधवार देर रात 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 120 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 120 किमी गहराई में आए भूकंप को इंटरमीडिएट कैटेगरी में रखा जाता है। ऐसे भूकंप का असर सतह पर कम होता है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, मंगलवार को भी म्यांमार में 3.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। इसकी गहराई 90 किलोमीटर थी। म्यांमार भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र में आता है। यहां भारतीय, यूरेशियन, सुंडा और बर्मा प्लेट्स के बीच लगातार हलचल होती रहती है। देश में सागाइंग फॉल्ट नाम की बड़ी फॉल्ट लाइन गुजरती है, जिससे मंडाले, यांगून और आसपास के इलाकों में भूकंप का खतरा बना रहता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प 14-15 मई को चीन जाएंगे, ईरान युद्ध की वजह से दौरा टला था अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 14 और 15 मई को चीन दौरे पर रहेंगे। यह दौरा पहले मार्च के अंत में तय था, लेकिन ईरान में चल रहे युद्ध के कारण इसे टाल दिया गया था। व्हाइट हाउस के मुताबिक, ट्रम्प चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। बैठक टालने को लेकर दोनों देशों के बीच कोई शर्त नहीं रखी गई थी। चीन ने तारीख बदलने पर सहमति जताई है। इसके बाद इसी साल शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन के अमेरिका दौरे का कार्यक्रम भी तय किया जाएगा। ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प वॉशिंगटन में उनकी मेजबानी करेंगे। ट्रम्प और शी जिनपिंग की पिछली मुलाकात अक्टूबर में दक्षिण कोरिया में हुई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या ट्रंप के लिए युद्ध पूरी तरह गले फांस बन चुका है? देखें खबरें असरदार
    Next Article
    इंदौर- इंजीनियर को कार से कुचलकर मार डाला...VIDEO:सोसाइटी में पति के सामने मर्डर, 2 बच्चों की मां थी; आरोपी का पिता बोला- सबको निपटाएंगे

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment