Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प के टैरिफ रद्द होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों बोले- लोकतंत्र में सत्ता पर कंट्रोल जरूरी

    12 hours ago

    1

    0

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा डोनाल्ड ट्रम्प के इमरजेंसी टैरिफ को अवैध ठहराने के फैसले का स्वागत किया है। शनिवार को पेरिस में वार्षिक कृषि मेले के दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता के साथ उस पर नियंत्रण भी जरूरी है। मैक्रों ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट और कानून का राज होना बुरा नहीं है। लोकतंत्र में सत्ता और उस पर संतुलन दोनों जरूरी हैं।” ट्रम्प के नए 10% ग्लोबल टैरिफ पर मैक्रों ने कहा कि फ्रांस इसके असर का आकलन करेगा और उसी अनुसार अपने कदम उठाएगा। उन्होंने साफ किया कि फ्रांस अपने कृषि, लक्जरी, फैशन और एयरोनॉटिकल उत्पादों का निर्यात जारी रखना चाहता है। मैक्रों ने कहा कि मौजूदा स्थिति में शांत और संतुलित सोच जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… अमेरिका के साथ ट्रेड डील की समीक्षा करेगा बांग्लादेश, इसी महीने यूनुस सरकार में डील हुई थी अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को रद्द कर दिया है। इसके बाद बांग्लादेश बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। बांग्लादेश के अखबार ‘द डेली स्टार’ के मुताबिक बांग्लादेश के वाणिज्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद बांग्लादेश अमेरिका के साथ हुई अपनी ट्रेड डील की समीक्षा करेगा। बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की अगुवाई वाली अंतरिम सरकार ने चुनाव से कुछ दिन पहले, 9 फरवरी को जल्दबाजी में अमेरिका के साथ एक व्यापार समझौता किया था। इस डील के बाद बांग्लादेश पर लगने वाला टैरिफ 20 प्रतिशत से घटकर 19 प्रतिशत हो गया था। वाणिज्य मंत्रालय के WTO विंग की एडिशनल सेक्रेटरी खदीजा नाजनीन ने ‘द डेली स्टार’ को बताया कि पहले समझौते को पूरी तरह अंतिम रूप दिया जाएगा, उसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश और अमेरिका के बीच हुए इस समझौते में बाहर निकलने का भी एक प्रावधान रखा गया है। 11 साल के बच्चे पर गोद लेने वाले पिता की हत्या का आरोप, गेमिंग डिवाइस छीने जाने से था नाराज अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में एक 11 साल के लड़के क्लेटन पर आरोप है कि उसने अपने गोद लेने वाले पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना 13 जनवरी को उसके जन्मदिन की रात घर में हुई। बताया जा रहा है कि गेमिंग कंसोल छीन लेने की बात पर वह नाराज था। गेमिंग कंसोल एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन होती है, जिससे टीवी या मॉनिटर पर वीडियो गेम खेले जाते हैं। उस पर आपराधिक हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अपराध की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने उसे बाल अदालत की जगह एडल्ट के रूप में मुकदमा चलाने का आदेश दिया है। आरोपी गुरुवार को वह पहली बार अदालत में पेश हुआ। उसके हाथों में हथकड़ी थी। पुलिस के मुताबिक, वीडियो गेम को लेकर लड़के और उसके माता-पिता के बीच बहस हुई थी। पुलिस ने बताया कि लड़के ने अपने 42 साल के पिता डगलस डिट्ज को सिर में गोली मार दी, जब वे सो रहे थे। उसने घर के बेडरूम में रखी एक तिजोरी से रिवॉल्वर निकालकर यह वारदात की। पुलिस के अनुसार, आधी रात के कुछ समय बाद यह गोलीबारी हुई। परिवार जन्मदिन मनाने के बाद सोने चला गया था। बच्चे की मां ने पुलिस को बताया कि तेज आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। उन्होंने अपने पति को जगाने की कोशिश की, लेकिन देखा कि उनके सिर से खून निकल रहा था और वे बिल्कुल हिल नहीं रहे थे। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, अदालत के दस्तावेजों में कहा गया है कि क्लेटन ने माना कि उसके दिमाग में पहले से कोई था जिसे वह गोली मारना चाहता था। उसने रिवॉल्वर में गोली भरी, हथौड़ी पीछे खींची और सोते समय अपने पिता को गोली मार दी। फिलहाल बच्चा हिरासत में है और आगे की सुनवाई का इंतजार कर रहा है। उसकी उम्र कम होने के कारण अधिकारियों ने उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की है। क्लेटन को साल 2018 में डगलस और जिलियन डिट्ज ने गोद लिया था। ब्रिटिश फैशन कंपनी ASOS के सह-संस्थापक की थाईलैंड में मौत: 17वीं मंजिल से गिरे, पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई ब्रिटेन की फास्ट-फैशन कंपनी ASOS के सह-संस्थापक क्वेंटिन ग्रिफिथ्स की थाईलैंड के पटाया में 17वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस को मौके से किसी साजिश या हत्या के सबूत नहीं मिले हैं और शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई गई है। थाई पुलिस के मुताबिक, 9 फरवरी को पटाया के एक 18 मंजिला अपार्टमेंट की बालकनी से ग्रिफिथ्स गिर गए। उनका शव बालकनी के ठीक नीचे जमीन पर मिला। जांच में सामने आया कि अपार्टमेंट अंदर से बंद था और जबरन प्रवेश के कोई निशान नहीं थे। सीसीटीवी फुटेज में भी किसी अन्य व्यक्ति के कमरे में आने-जाने का रिकॉर्ड नहीं मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी किसी तरह की साजिश या हमले के संकेत नहीं पाए गए। पुलिस ने कहा कि सभी सबूत आत्महत्या की ओर इशारा करते हैं। जांच अधिकारियों को अपार्टमेंट से चल रहे मुकदमों से जुड़े दस्तावेज मिले। पुलिस के मुताबिक, ग्रिफिथ्स अपनी पूर्व पत्नी के साथ कानूनी विवाद को लेकर चिंतित थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी दूसरी पत्नी, जो थाई नागरिक हैं, ने उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने दोनों के साझा व्यवसाय से 6.73 लाख डॉलर से ज्यादा की रकम हड़पी। पिछले साल उन्हें दस्तावेजों में हेरफेर कर जमीन के शेयर बेचने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था, लेकिन जांच जारी थी। क्वेंटिन ग्रिफिथ्स ने लंदन में निक रॉबर्टसन, एंड्रयू रीगन और डेबोरा थॉर्प के साथ मिलकर ASOS की स्थापना की थी। यह आगे चलकर एक ग्लोबल ऑनलाइन फैशन मार्केटप्लेस बनी, जहां सैकड़ों ब्रांड्स और अपने लेबल के उत्पाद बेचे जाते थे। एक समय कंपनी का मूल्यांकन 6 अरब यूरो से अधिक और बाद में 8 अरब डॉलर से ऊपर पहुंच गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टैरिफ फैसले को लेकर US सुप्रीम कोर्ट पर भड़के ट्रंप, देखें दुनिया आजतक
    Next Article
    अविमुक्तेश्वरानंद पर बच्चों के यौन शोषण का केस दर्ज होगा:प्रयागराज कोर्ट ने आदेश दिया; शंकराचार्य बोले- रामभद्राचार्य ने झूठा केस कराया

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment