Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्डकप- पाकिस्तान ने पावरप्ले में 4 विकेट गंवाए:अक्षर ने बाबर को बोल्ड किया, टॉप-4 बैटर्स में कोई दहाई अंक पार नहीं कर सका

    21 hours ago

    1

    0

    भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के 176 रन के टारगेट का पीछा कर रही पाकिस्तान टीम के टॉप-4 बैटर्स पवेलियन लौट गए हैं। 7 ओवर में पाकिस्तान टीम का स्कोर 47/4 है। उस्मान खान और शादाब खान क्रीज पर हैं। 5वें ओवर की 5वीं बॉल पर अक्षर पटेल ने बाबर आजम को बोल्ड कर दिया। बाबर 5 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने सलमान अली आगा (6 रन) और सईम अयूब (6 रन) को पवेलियन भेजा। हार्दिक पंड्या ने साहिबजादा फरहान (जीरो) को आउट किया। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने 40 बॉल पर 77 रन की पारी खेली। इस पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। कप्तान सूर्यकुमार ने 32 रन बनाए। सईम अयूब ने 3 विकेट। मैच का स्कोरबोर्ड टॉस के दौरान आपस में हाथ नहीं मिलाया टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया। भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किया गया था। धुरंधर फिल्म के रैपर हनुमानकाइंड ने परफॉर्म किया टॉस से पहले धुरंधर फिल्म के रैपर हनुमानकाइंड ने परफॉर्म किया। ये वही सिंगर हैं, जिनके गाने पर पाकिस्तान में विवाद हो गया था। उन्होंने टाइटल ट्रैक सहित कई गाने परफॉर्म किए। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक और अबरार अहमद। भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
    Click here to Read more
    Prev Article
    व्हाट्सएप मैसेज कर महिला को धमकी दी:दिल्ली के युवक ने कहा- तुम्हारा पति नामर्द, वो बच्चे पैदा नहीं कर सकता; कानपुर में FIR
    Next Article
    IND vs PAK: टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में 6 बार की है पहले बल्लेबाजी, इतनी बार मिली जीत

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment