Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी-जालंधर के बीच चलेगी गुरु रविदास जी महाराज एक्सप्रेस:हफ्ते में 3 दिन चलेगी, PM मोदी 17 जुलाई को हरी झंडी दिखाएंगे

    1 day ago

    1

    0

    वाराणसी को एक और ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। यह ट्रेन जालंधर से वाराणसी के लिए शुरू होगी। 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री गुरु रविदास जी महाराज के नाम वाली नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन पंजाब के श्रद्धालुओं और वाराणसी जाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। रेलवे की तरफ से ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया गया। प्रधानमंत्री जालंधर से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए इसे रवाना करेंगे। उसी दिन पीएम जालंधर के नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। सप्ताह में तीन दिन होगा संचालन रेलवे बोर्ड की ओर से जारी लेटर के अनुसार, ट्रेन का नाम श्री गुरु रविदास जी महाराज एक्सप्रेस होगा। इसका संचालन सप्ताह में तीन दिन ही होगा। यह ट्रेन पंजाब के छेहरटा से ट्रेन संख्या 14624 हर बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 2.05 मिनट पर चलेगी । वाराणसी से यह प्रत्येक गुरुवार, शनिवार और सोमवार 7.05 शाम में चलेगी । अगले दिन 5.10 शाम में छेहरटा पहुंचेगी। ट्रेन का शेड्यूल इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज इस ट्रेन का स्टॉपेज जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर सिटी, अमृतसर में होगा। ट्रेन का प्राथमिक रख रखाव छेहरटा स्टेशन पर ही होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुप्रीम कोर्ट में व्यापारियों की पैरवी करेंगे सलमान खुर्शीद:सुनवाई से पहले दिन भी मेरठ के व्यापारियों ने मुलाकात कर पैरवी के संबंध में की चर्चा
    Next Article
    आकाश सोनकर सुसाइड केस- 1 महीने बाद FIR दर्ज:अयोध्या पुलिस ने युवती और उसकी मां पर SC/ST की धाराएं लगाईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment