Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी के 4 बड़े होटलों को नोटिस:वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम में मिली लापरवाही, 7 दिन में ठीक करने का अल्टीमेटम

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के चार बड़े होटलों को भूगर्भ जल विभाग (ग्राउंड वाटर डिपार्टमेंट) ने नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की जांच के बाद की गई है। निरीक्षण के दौरान हार्वेस्टिंग के मानकों का उल्लंघन पाया गया। वहीं कई सिस्टम में कीचड़ जमा मिला। अधिकारियों ने सात दिन का समय देते हुए निर्देश दिया है कि इस अवधि में व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए, अन्यथा विधिक कार्रवाई की जाएगी। कैंटोनमेंट क्षेत्र के होटलों में हुई जांच गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरकार वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर सख्ती बरत रही है। होटलों और बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को अनिवार्य किया गया है, ताकि भूजल स्तर बनाए रखा जा सके और आम लोगों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े। इसी क्रम में विभागीय अधिकारियों ने कैंटोनमेंट क्षेत्र स्थित होटल रेडिसन, अमाया, क्लार्क, सूर्या, रिवातास, मदीन और बनारस होटल का निरीक्षण कर सिस्टम की जांच की। चार होटलों में मिली अव्यवस्था निरीक्षण के दौरान होटल सूर्या, अमाया, रिवातास और मदीन में गंभीर लापरवाही सामने आई। इन चारों होटलों को सात दिन का नोटिस जारी किया गया है। सीनियर हाइड्रोलॉजिस्ट डॉ. नम्रता के अनुसार, जांच में पाया गया कि वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का रख-रखाव ठीक से नहीं किया जा रहा था। कई स्थानों पर सिस्टम सिर्फ औपचारिकता के तौर पर लगाया गया था और उनमें कीचड़ जमा मिला। फ्लोमीटर और सिस्टम की कार्यक्षमता भी जांची गई डॉ. नम्रता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी होटलों में सबमर्सिबल पंप पर लगे फ्लोमीटर का इंस्टालेशन और उसकी कार्यक्षमता की जांच की गई। इसके साथ ही परिसर में बने रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को भी परखा गया कि वह सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं। जांच के आधार पर सात में से चार होटलों को नोटिस जारी किया गया है। यदि तय समय सीमा के भीतर सुधार नहीं किया गया, तो संबंधित होटलों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में रेप के आरोपी को 10 साल की सजा:रक्षा बंधन के दिन बच्ची से की थी हैवानियत, 8 साल बाद आया फैसला
    Next Article
    नोएडा हिंसा के लिए महिलाओं को किया गया था ट्रैंड:फुटेज छिपाने के लिए दुप्पटे का प्रयोग, एसआईटी कर रही जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment