Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:ज्ञानेश कुमार की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली, प्रोटेस्ट के चलते 2 प्रमुख ट्रेनें रद्द की गईं

    9 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, वाराणसी की आज (शुक्रवार) की बड़ी खबरें… कचहरी में अधिवक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली। अगरबत्ती जलाकर पूरे न्यायालय परिसर में घुमाया गया। ‘लोकतंत्र का हत्यारा मर गया’ नारे लगाए। उधर, दिल्ली में प्रोटेस्ट के चलते वाराणसी से होकर जाने वाली दो प्रमुख ट्रेनें रद्द कर दी गईं। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1- ज्ञानेश कुमार की वकीलों ने प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली, कहा-लोकतंत्र का हत्यारा मर गया वाराणसी कचहरी में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली। शव को अगरबत्ती जलाकर पूरे न्यायालय परिसर में घुमाया गया। इस दौरान ‘लोकतंत्र का हत्यारा ज्ञानेश कुमार मर गया’ जैसे नारे लगाए गए। पढ़ें पूरी खबर… 2- काशी में उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा- कांग्रेस की हालत बुझती बत्ती जैसी वाराणसी पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि पूरे देश से कांग्रेस खत्म हो गई है। तो स्वाभाविक ही है कि जब बत्ती जब बुझती है, तो उसकी लौ बढ़ती है। कांग्रेस की स्थिति वही है कि वो जो बत्ती है, वो बुझती चली जा रही है और फिर लौ अचानक बढ़ रही है। पढ़ें पूरी खबर… 3- युवाओं से नितिन नवीन बोले- सरकार कंटेंट क्रिएशन का ट्रेनिंग प्रोग्राम लाएगी, सवालों के जवाब भी दिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वाराणसी दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में युवाओं से बात की। एक सवाल के दौरान Gen Z शब्द आने पर उन्होंने कहा- हमारा देश हमेशा से युवाओं का रहा है। आगे भी रहेगा। इसे अल्फा, बीटा, गामा में मत बांटिए। नितिन नवीन से कुल 12 युवाओं ने सवाल पूछा। पढ़ें पूरी खबर… 4- दो ट्रेनें CJP प्रोटेस्ट से पहले रद्द हुईं, शिवगंगा और बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट आज नहीं जाएंगी वाराणसी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पूर्वोत्तर रेलवे ने शुक्रवार 9 अक्टूबर को बनारस स्टेशन से चलने वाली दो प्रमुख ट्रेनों को निरस्त कर दिया। इनमें शिवगंगा एक्सप्रेस और बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर… 5- 300 विदेशी श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पिंडदान किया, मॉरीशस के स्वामी अरुणानंद गिरी ने पूजन कराया पितृ पक्ष के दौरान इस बार काशी के गंगा घाटों से दुनिया भर के सनातन धर्मावलंबी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। मॉरीशस, इटली, इंग्लैंड, फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका और थाईलैंड समेत कई देशों के 300 से अधिक श्रद्धालुओं ने वीडियो कॉल के जरिए अपने पितरों का तर्पण और पिंडदान कराया। पढ़ें पूरी खबर… 6- काशी के तुलसी घाट पर मैथिली ठाकुर ने गाया भजन, युवा हारमोनियम, ढोलक और गिटार लेकर पहुंचे काशी के गंगा घाटों पर रात ढलते ही संगीत की महफिल सजना आम बात है। घाट की सीढ़ियों पर युवा हारमोनियम, ढोलक और गिटार लेकर पहुंचते हैं और देर रात तक सुरों से माहौल को खुशनुमा बनाते हैं। इसी संगीत की महफिल में गुरुवार की भजन गायिका विधायक मैथिली ठाकुर अपने दोनों भाइयों के साथ पहुंचीं। पढ़ें पूरी खबर… 7- वाराणसी से विंध्याचल के लिए 65 पूजा स्पेशल बसें चलेंगी, 11 से 21 अक्टूबर तक संचालन होगा नवरात्र में मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं को बसों की कमी से परेशानी नहीं होगी। बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने वाराणसी परिक्षेत्र से अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया है। पढ़ें पूरी खबर… 8- काशी में 62 दिन बाद नावें चलना शुरू, पर्यटक 84 घाटों का दर्शन कर सकेंगे; लाइफ जैकेट अनिवार्य काशी आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है। गंगा का जलस्तर कम होने और परिस्थितियों में सुधार के बाद शुक्रवार से वाराणसी में बड़ी मोटर बोट के संचालन की अनुमति दे दी गई है। अब पर्यटक और श्रद्धालु मोटर बोट से गंगा की धारा में सवार होकर काशी के 84 घाटों का दीदार कर सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर… 9- वोट चोरी के विरोध में NSUI ने उपवास किया, BHU के मधुवन गार्डेन में धरने पर बैठे वोट चोरी के आरोपों और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर शुक्रवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मधुबन गार्डन में NSUI की BHU इकाई ने एक दिवसीय उपवास रखा। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, सामाजिक कार्यकर्तओं ने भाग लिया। पढ़ें पूरी खबर… 10- वाराणसी में सुबह-शाम ठंड बढ़ेगी, अगले एक सप्ताह बारिश के आसार नहीं वाराणसी में शुक्रवार सुबह से धूप निकली हुई है। सुबह तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 3 किमी प्रति घंटे और आर्द्रता 80% रही। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 87 दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हसनपुर में मनाई कांशीराम की पुण्यतिथि:सपा नेताओं ने अर्पित पुष्प कर श्रद्धांजलि दी, सरकार पर साधा निशाना
    Next Article
    हापुड़ में जनगणना 2027 के प्रशिक्षण की डीएम ने ली:फील्ड ट्रेनर को गंभीरता से समझने और शुद्धता रखने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment