Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी के फ्लैट से IPL पर 25 करोड़ का सट्‌टा:देर रात दरवाजा तोड़कर घुसी SOG, मुंबई के 9 बुकी सहित 11 गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के एक फ्लैट से IPL फाइनल पर करोड़ों रुपये के सट्टे का संचालन हो रहा था। सूचना मिलने पर SOG और कैंट पुलिस ने रविवार देर रात टकटकपुर स्थित फ्लैट का दरवाजा तोड़कर छापा मारा और मुंबई के 9 बुकी समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में जानकारी मिली है कि इन सभी ने आरसीबी और गुजरात टाइटंस के फाइनल मैच में अकेले 25 करोड़ का सट्टा लगवा रखा था और उसका संचालन कर रहे थे। अब जानिए विस्तार से… एसओजी के अनुसार- आईपीएल में करोड़ों के सट्टे की बात सामने आ रही थी, जिस पर लगातार एसओजी की स्पेशल टीम वर्क कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि टकटकपुर स्थित एक रिहायशी कॉलोनी के फ्लैट में संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। यह भी पता चला कि वहां कुछ बाहरी लोग रह रहे हैं, जिनका वाराणसी से कोई संबंध नहीं है। सूचना के सत्यापन के बाद मामला संदिग्ध पाए जाने पर 31 मई की रात एसओजी और कैंट पुलिस ने संयुक्त रूप से फ्लैट पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़े बुकी हैं, जिनमें दो वाराणसी के निवासी और नौ मुंबई के रहने वाले हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी साधारण फोन कॉल के बजाय पूरी तरह डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने टेलीग्राम और व्हाट्सऐप पर कई सीक्रेट तथा वीआईपी ग्रुप बना रखे थे, जिनके जरिए देश के विभिन्न राज्यों, विशेषकर महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली के सटोरियों से संपर्क कर सट्टेबाजी का संचालन किया जा रहा था। वाराणसी सेफ हाउस, इसलिए बनाया सेंटर एसओजी के अनुसार - सटोरियों ने शातिर तरीके से मेट्रो सिटी दिल्ली, मुंबई चेन्नई की बजाय वाराणसी को सेंटर बनाया और इसे सेफ हाउस की तरह इस्तेमाल किया। क्योंकि यहां पकड़े जाने का डर कम था। एसओजी के मुताबिक पूरे आईपीएल में कई करोड़ का सट्टा खेलाया गया है। सबकी जांच की जा रही है। ये सभी इस फ़्लैट से देश भर के सटोरियों को हैंडल कर रहे थे। खंगाला जा रहा है अकाउंट एसओजी की टीम इन सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आज इन सभी को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। पकड़े गए सभी शातिर किस्म के सट्टेबाज हैं। इनके बैंक अकाउंट भी खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि इनके द्वारा अपनी कमाई से किसको-किसको हिस्सा दिया जाता था। इसमें कई सफेदपोशों के नाम भी सामने आ सकते हैं। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। आधुनिक तरीके से लगवा रहे थे सट्टा पकड़े गए सट्टेबाजों के पास से पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में अत्याधुनिक लैपटॉप, की-पैड और एंड्रॉइड मोबाइल फोन, वॉयस रिकॉर्डर, टैबलेट, इंटरनेट राउटर्स और सट्टे का पूरा हिसाब-किताब रखने वाले कई डिजिटल रजिस्टर बरामद किए हैं। भारी मात्रा में नकदी और विभिन्न फर्जी नामों से खोले गए बैंक खातों की पासबुक व एटीएम कार्ड भी जब्त किए गए हैं, जिनके जरिए करोड़ों के ट्रांजैक्शन किए जा रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में आईटी सिटी का बढ़ेगा दायरा:छूटी जमीनों को भी योजना में करेगा शामिल; 2 लाख परिवार को मिलेगा घर
    Next Article
    तेतरी-सोहांस-लोटन पुल निर्माण धीमा, डीएम सख्त:सहायक अभियंता समेत तीन जेई पर कार्रवाई की संस्तुति, काम में तेजी लाने को कहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment