Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:सौरभ हत्याकांड में थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर फायरिंग

    6 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, वाराणसी की कल (शनिवार) की बड़ी खबरें सौरभ हत्याकांड में सिंधौरा थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले में आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को बचाने की कोशिश की, जिसके बाद विभागीय कार्रवाई की गई। काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर शनिवार सुबह 6:44 बजे पर पीएसी जवान की कार्बाइन से फायरिंग हो गई। दो गोलियां चलीं। सड़क की गिट्टी उखड़कर लगने से 3 लोग घायल हो गए। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1- काशी-विश्वनाथ मंदिर गेट पर कार्बाइन से गोलियां चलीं:जवान पकड़े था, अचानक फायर हुए; गोली सड़क पर लगी काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर शनिवार सुबह 6:44 बजे पर पीएसी जवान की कार्बाइन से फायरिंग हो गई। दो गोलियां चलीं। गनीमत रही कि गोलियां सीधे सड़क पर लगीं। इसके बाद सड़क की गिट्टी उखड़कर लगने से 3 लोग घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर… 2- वाराणसी में एक्ट्रेस भाग्यश्री ने पहलवान की लस्सी पी: बोलीं-काशी के व्यंजनों का स्वाद ही अलग है बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री काशी में हैं। अपने तीन दिवसीय टूर के दौरान वह वाराणसी के धार्मिक स्थलों का दर्शन कर रही हैं। शनिवार की दोपहर 2 बजे वह शहर में घूमने निकलीं। बनारस की संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा और यहां के प्रसिद्ध व्यंजनों का भी आनंद लिया। पढ़ें पूरी खबर… 3- सुप्रीम कोर्ट जाएगा टीचर्स एसोसिएशन मदारिसे अरबिया:टेरर फंडिंग की जांच रोकने की रिट होईकोर्ट ने की खारिज मदरसा बोर्ड और सरकार द्वारा 4 हजार मदरसों की जांच ATS को सौंपी गयी है, मामला टेरर फंडिंग से जुड़ा है। इसके विरोध में हाईकोर्ट गए टीचर्स एसोसिशन मदारिसे अरबिया को बड़ा झटका लगा और कोर्ट ने यह रिट ख़ारिज कर दी है। पढ़ें पूरी खबर… 4- काशी में अगले 3 दिन नहीं होगी बारिश:पारा 38°C पहुंचा, गर्मी की वजह से घाट पर पसरा सन्नाटा काशी में मानसून की कमजोर शुरुआत ने लोगों को गर्मी और उमस से बेहाल कर दिया है। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों तक मानसून के कमजोर रहने के आसार जताए हैं। उसके बाद अगले तीन दिनों में जोर पकड़ सकता है। पुरवा हवा की नमी एक ही दिन में 95 फीसदी से घटकर 80 फीसदी पर आ गई है। पढ़ें पूरी खबर… 5- 52 की उम्र में परीक्षा दे रहे गुरुजी: UPTET देने पहुंचे शिक्षकों ने कहा- रिटायरमेंट की उम्र में देना पड़ रहा एग्जाम सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वर्षाें से विद्यालयों में पढ़ा रहे शिक्षक भी परीक्षार्थी बनकर कतार में खड़े दिखे। दरअसल, उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से चार साल बाद UPTET यानी उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा कराई जा रही है। तीन दिनों तक होने वाली इस परीक्षा में करीब 20 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…. 6- सौरभ हत्याकांड में थानाध्यक्ष सिंधौरा लाइन हाजिर:SO-SI पर आरोपियों को बचाने का आरोप वाराणसी के सिंधौरा थाना क्षेत्र के मझांवा में रंजिशन और जमीनी विवाद में सौरभ सिंह की हत्या के बाद पुलिस की भूमिका ने पूरे महकमे की किरकिरी करा दी। पुलिस की फजीहत के बाद थानेदार पर कार्रवाई की गाज गिरी। पढे़ं पूरी खबर…. 7- वाराणसी से शुरू होगी 'शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’:शिक्षामित्र-अनुदेशक व रसोईयां भी होंगे लाभार्थी, 8 लाख पंजीकरण UP में अगले वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में शिक्षक व शिक्षामित्र आदि को साधने के लिए सरकार पूरा प्रयास कर रही है। पिछले साल शिक्षक दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ की घोषणा की थी। पढ़ें पूरी खबर…. 8- वाराणसी में ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत, सेवापुरी स्टेशन के पूर्वी छोर पर मिला शव वाराणसी के सेवापुरी रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित खिल्लूपुर गांव के पास शनिवार सुबह एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर युवक का शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पढ़ें पूरी खबर… 9- वाराणसी में चेक बाउंस का आरोपी जिम के बाहर गिरफ्तार:महीनों से पुलिस को दे रहा था चकमा, गैर-जमानती वारंट था जारी वाराणसी में चेक बाउंस के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को फूलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर गैर-जमानती वारंट जारी था और वह महीनों से पुलिस को चकमा दे रहा था। उसे शनिवार को गिलट बाजार स्थित एक जिम के पास से पकड़ा गया। पढ़ें पूरी खबर…. 10- एटीएस ने 25 हजार के इनामी जाली-नोट सरगना को पकड़ा:पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, नकली नोट छापने में थी तलाश यूपी एटीएस ने जाली नोटों की सप्लाई करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड और 25 हजार रुपए के इनामी जाकिर को पश्चिम बंगाल के मालदा से गिरफ्तार किया है। वह पिछले दो साल से फरार था और बांग्लादेश से जाली नोट लाकर वाराणसी समेत कई जिलों में सप्लाई करता था। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में सिक्स पैक वाले हत्यारोपी ने मासूम को मारा:लव मैरिज की थी, पत्नी का शौक पूरा करने के लिए किया बच्चे का अपहरण
    Next Article
    अब इंटर कालेजों में आनलाइन अटेंडेंस पर मिलेंगे 20 अंक:UP बोर्ड ने 2027 की परीक्षा की शुरू की तैयारी, परीक्षा केंद्र बनाने में नहीं चलेगी मनमानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment