Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी कचहरी में बम-ब्लास्ट की धमकी के बाद सतर्कता:13 फरवरी को मेल के बाद थ्रेट, पुलिस-डॉग स्क्वायड ने खंगाला चप्पा-चप्पा

    20 hours ago

    1

    0

    वाराणसी जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद शुक्रवार को बंद कैंपस सोमवार को खोला गया। कोर्ट खुलते ही वकील, वादाकारी, जज और न्यायिक विभाग कर्मी अपने कामकाज पर लौटे तो पुलिस अलर्ट मोड में नजर आई। कोर्ट के बाहर से लेकर अंदर तक कई प्वाइंट्स पर पुलिस को तैनात किया गया। जजों के चैम्बर को बम से उड़ाने की धमकी म‍िलने के बाद हर चैंबर को फिर खंगाला गया। सोमवार को एक बार फ‍िर पु‍ल‍िस ने मौके पर पहुंचकर पूरी जांच पड़ताल और सुरक्षा का होमवर्क किया। कैंट एसीपी नितिन तनेजा और इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा और अन्य पुलिस अधिकारियों ने वार्ता की और पर‍िसर में सघन जांच चलाया। पुलिस टीम के साथ बम और डॉग स्क्वायड, एलआईयू, इंटीजेंस की टीमें परिसर में पहुंची। हर ओर चेकिंग की गई, कुछ संदिग्धों से पूछताछ की गई। वकीलों को चेकिंग के बारे में अवगत कराया गया। सुरक्षा के ल‍िए मौजूद लोगों को ह‍िदायत दी गई है। सोमवार को बम दस्‍ता के अलावा श्‍वान दस्‍ते को भी मौके पर बुलाकर सघन जांच की। इस दौरान आसपास मौजूद वाहनों की सघन जांच की गई। वाहनों की सघन जांच के अलावा आने जाने वाले लोगों से भी पूछताछ की गई। इसके अलावा कोर्ट और पर‍िसर के कई क्षेत्रों में पुल‍िस ने जांच कर आवश्‍यक कार्रवाई की। तीन द‍िनों तक कोर्ट की बंदी के बाद सोमवार को लोगों की भीड़ काफी होने से पुल‍िस के सामने सघन जांच की बड़ी चुनौती भी रही। एसीपी कैंट ने बताया कि बम की धमकी के बाद पुल‍िस की टीम ने रुटीन जांच की। रुटीन जांच के क्रम में यह अभ‍ियान आगे भी रुटीन जांच का क्रम जारी रहेगा कमरों की सुरक्षा और जांच सेंट्रल बार के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम और महामंत्री आशीष कुमार सिंह की उपस्थिति में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कचहरी परिसर में पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान अदालत के कमरों की सुरक्षा प्राथमिकता पर दिखी। बीते द‍िनों भी कचहरी में बम धमाके की धमकी म‍िलने के बाद पर‍िसर को खाली कर सघन जांच की गई थी। वहीं पिछले दिनों यह घटना कचहरी परिसर में सुरक्षा को लेकर चिंता का विषय बन गई है। धमकी मिलने के बाद से वकीलों और न्यायालय के कर्मचारियों में भय का माहौल है। पुलिस ने यह भी कहा है कि वे इस धमकी के पीछे के लोगों की पहचान करने के लिए जांच कर रहे हैं। सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि कचहरी परिसर में शांति और सुरक्षा बनी रहे। कचहरी परिसर में इस तरह की घटनाएँ न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती हैं, इसलिए सभी संबंधित पक्षों को मिलकर इस समस्या का समाधान निकालना होगा। संदिग्ध गतिविधि पर नजर पुलिस ने बताया कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। कचहरी परिसर में आने-जाने वाले सभी व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा, पुलिस ने सभी वकीलों और न्यायालय के कर्मचारियों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत दें। बार एसोसिएशन ने भी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। बार के पदाधिकारियों ने कहा कि न्यायालय में इस तरह की धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए ताकि वकील और न्यायालय के कर्मचारी सुरक्षित महसूस कर सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में कल 12 घंटे का ट्रैफिक डायवर्जन:ग्रीनपार्क, फूलबाग और बड़ा चौराहा पर सख्ती, जानिए नया रूट प्लान
    Next Article
    गोरखपुर में ग्राम पंचायत अधिकारी सस्पेंड:जांच के लिए अभिलेख उपलब्ध न कराने पर DPRO ने लिया एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment