Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में कल 12 घंटे का ट्रैफिक डायवर्जन:ग्रीनपार्क, फूलबाग और बड़ा चौराहा पर सख्ती, जानिए नया रूट प्लान

    18 hours ago

    1

    0

    बार एसोसिएशन चुनाव के चलते कानपुर में कल मंगलवार को ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। यह व्यवस्था सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक 12 घंटे रहेगी। चुनाव को शांतिपूर्ण और सुचारु संपन्न कराने के लिए कचहरी और आसपास के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित या परिवर्तित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से समय से पहले निकलने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध यहां रहेगी पार्किंग व्यवस्था जेएनके इंटर कॉलेज (चेतना चौराहा के पास), गैस गोदाम ग्राउंड (लठ्ठा कोठी के पास), नगर निगम इंटर कॉलेज (एमजी कॉलेज चौराहा के पास), डीएवी कॉलेज ग्राउंड (मधुवन तिराहा के पास) और मकराबर्टगंज हॉस्पिटल पार्किंग (मर्चेंट चैंबर के सामने) में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित मार्गों पर अनावश्यक रूप से न जाएं और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें। चुनाव समाप्त होने के बाद यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोविंद नगर के साई विला अपार्टमेंट में भीषण आग:गैस गीजर से हुआ हादसा, फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने घंटेभर में पाया काबू
    Next Article
    वाराणसी कचहरी में बम-ब्लास्ट की धमकी के बाद सतर्कता:13 फरवरी को मेल के बाद थ्रेट, पुलिस-डॉग स्क्वायड ने खंगाला चप्पा-चप्पा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment