Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी कोर्ट में 25 हजार के इनामी छात्रनेता का सरेंडर:लंका पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा, बिरला छात्रावास गेट पर जानलेवा हमले में नामजद

    22 hours ago

    1

    0

    वाराणसी की लंका पुलिस को चकमा देकर 25 हजार के इनामी छात्रनेता ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। छात्र नेता पुलिस की आंखों के सामने से गुजरकर पहले वकील के चेंबर और कोर्ट रूम तक पहुंच गया। सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी बाद में हाथ मलते नजर आए। उधर, जिला एवं सत्र न्यायालय ने काशी हिन्दू विश्विद्यालय में स्थित बिरला 'अ' छात्रावास के गेट पर पुरानी रंजिश को लेकर साथी छात्र पर पिस्टल से जानलेवा हमला करने के मामले में रोहतास, बिहार निवासी आरोपित छात्र नेता क्षितिज उपाध्याय ने जज के सामने खुद को बेगुनाह बताया। एसीजेएम (नवम) अमित कुमार यादव की अदालत में अधिवक्ता अनुज यादव व चंद्रबली पटेल के जरिए आत्मसमर्पण कर दिया। 25 हजार के इनामी बीएचयू छात्र नेता ने लंका पुलिस पर अराजकता और गलत तरीके से फंसाकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। कोर्ट ने आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया। अभियोजन ने कोर्ट को बताया कि बीएचयू में पढ़ रहे बीए तृतीय वर्ष के छात्र रोशन मिश्रा ने लंका थाने में क्षितिज उपाध्याय के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कराया। प्राथमिकी में आरोप लगाया कि 21 फरवरी 2026 को समय लगभग 9 से 9.30 बजे रात को अपने साथी विशाल के साथ बिरला 'अ' छात्रावास के गेट पर खड़ा था। उसी दौरान मोटर साइकिल से तीन व्यक्ति क्रमशः पीयूष कुमार तिवारी निवासी सासाराम, ऋषभ और तपस आये और हमारे ऊपर जान से मारने की नियत से पिस्टल से चार गोलियां चलायी। एक गोली मेरे सर के बगल से गुजरी तथा दूसरी छाती के बगल से निकली। तभी जान बचाने के लिए वादी छात्र छात्रावास के अन्दर भागने लगा, तब भी उनलोगों द्वारा दो गोलियां मेरे ऊपर पीछे से फायर किया गया। यह सारी घटना पूर्व निष्काषित छात्र क्षीतिज उपाध्याय व अभिषेक उपाध्याय के इशारे पर किया गया है। इस घटना के बाद से वह काफी डरा और सहमा हुआ है। उसे अंदेशा है कि इन लोगो के द्वारा कभी भी उसकी हत्या कर दिया जायेगा। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में आरोपित क्षितिज उपाध्याय काफी दिनों से फरार चल रहा था। जिसके बाद उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। जिसके बाद आरोपित ने सोमवार को पुलिस को चकमा देते हुए अपने अधिवक्ता अनुज यादव व चंद्रबली पटेल के जरिए कोर्ट में आत्म समर्पण कर जेल चला गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटी को स्कूल से ला रहे पिता नहर में बहे:लखनऊ में पुलिया से टकराकर गिरे, 2 घंटे बाद पहुंची SDRF को 20 मीटर दूर मिला शव
    Next Article
    कानपुर एक्सप्रेसवे पर शाम को भी चलेंगी रोडवेज बसें:दोपहर में बढ़ी यात्रियों की संख्या, एक सप्ताह में शुरू होगी अतिरिक्त सेवा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment