Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में 50 लाख की ठगी में साइबर ठग अरेस्ट:फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर लोन का विज्ञापन, लालच देकर पासवर्ड लेकर फ्रॉड

    14 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। इस गिरोह ने एक व्यापारी से 50 लाख रुपये की ठगी की। उसके बाद अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि यह गिरोह व्यापारी, महिलाओं और सामाजिक लोगों को अपना निशाना बनाता था। जांच में जुटी पुलिस ने तीन शातिर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों की पहचान झारखंड के देवघर निवासी पुरुषोत्तम कुमार पुत्र सुनील दास और टुकटुक कुमार पंडित पुत्र बलदेव पंडित के साथ बलिया निवासी अनीश वर्मा पुत्र सुभाष वर्मा के रूप में हुई है। इन तीनों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से तीनों को जेल भेज दिया गया है। फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर फ्रॉड डीसीपी क्राइम आकाशी पटेल ने बताया कि साइबर क्राइम सेल ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। ये अपराधी फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर क्रेडिट कार्ड बनाने/लिमिट बढ़ाने का विज्ञापन देते थे। इसके बाद जाल में फंसे व्यक्तियों से मोबाइल नंबर, पैन कार्ड, बैंक विवरण प्राप्त करते थे। ICICI Bank Credit Card के नाम से हूबहू दिखने वाला कूटरचित APK फाइल भेजकर इंस्टॉल कराते थे। पीड़ित को वीडियोकाल कर के उसके वर्तमान क्रेडिट कार्ड का डीटेल प्राप्त कर लेने के बाद OTP का प्रयोग कर क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन/वॉलेट ट्रांसफर/वर्चुअल कार्ड जनरेट कर धन आहरित करना। फर्जी सिम कार्ड एवं बार-बार बदले गए मोबाइल उपकरणों का प्रयोग करते थे। प्राप्त धनराशि को विभिन्न वॉलेट के माध्यम से रेंट पे फैसिलिटी का लाभ लेकर बैंक खातों में ट्रांसफर करना और कार्ड से सीधे पेमेंट कर ऑनलाइन खरीददारी करना इनका मुख्य काम था। इनके पास से 10 मोबाइल फोन, 9 अदद सिम कार्ड, लगभग 200 APK फाइलें समेत विभिन्न संदिग्ध ऐप्स डिजिटल साक्ष्य भी बरामद हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क निर्माण रोलर से कुचलकर साइकिल सवार की मौत:कौशाम्बी के तरना गांव के पास हुआ हादसा, मृतक की पहचान नहीं
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में गांजा तस्कर अफजाल उर्फ कालू गिरफ्तार:पुलिस ने 2 किलो गांजा बरामद किया, अवैध तमंचा भी किया जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment