Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में 6 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप:स्कूल वैन चालक पर लगा आरोप, पुलिस कर रही पूछताछ

    21 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में एक स्कूल वैन चालक पर 6 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। यह घटना सारनाथ थाना क्षेत्र के पहड़िया इलाके की है। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक रईस को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। बच्ची की मां ने सारनाथ पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी बेटी कैंटोनमेंट स्थित एक स्कूल में कक्षा एक में पढ़ती है। उसे स्कूल लाने-ले जाने के लिए उन्होंने स्कूल के बाहर से चलने वाली एक वैन के संचालक से बात की थी। घर लौटने के बाद बच्ची ने अपनी मां को बताया कि वैन का ड्राइवर अंकल उसे गलत तरीके से छूता है और उसके साथ गंदी हरकतें करता है। यह सुनकर मां ने तत्काल सारनाथ पुलिस को लिखित सूचना दी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी चालक रईस ने आरोपों से इनकार किया है। उसने बताया कि वह बच्ची को अपनी बेटी की तरह मानता है और उस पर गलत आरोप लगाए गए हैं। रईस के अनुसार, उसकी वैन में जाने वाले बच्चे अक्सर आपस में झगड़ते थे, जिसकी शिकायत उसने स्कूल के हेड सिस्टर से भी की थी। उसने यह भी बताया कि इसी वजह से वह बच्ची को पिछले एक सप्ताह से स्कूल नहीं ले जा रहा था, जिससे खिन्न होकर बच्ची के माता-पिता ने उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया और मुकदमा दर्ज कराया। सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने पुष्टि की कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक रईस को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अधिवक्ता फारुख हत्याकांड में नीरज को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत:रामपुर में अधिवक्ताओं में आक्रोश, जिला पंचायत परिसर में हुई थी हत्या
    Next Article
    ललितपुर में सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत:आलोक के परिजन कर रहे थे शादी की तैयारी, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment