Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अधिवक्ता फारुख हत्याकांड में नीरज को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत:रामपुर में अधिवक्ताओं में आक्रोश, जिला पंचायत परिसर में हुई थी हत्या

    19 hours ago

    1

    0

    रामपुर के बहुचर्चित अधिवक्ता फारुख अहमद हत्याकांड में बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी नीरज रस्तोगी को इलाहाबाद हाइकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। मंगलवार को हुई सुनवाई के बाद अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली। बीते फरवरी की दोपहर करीब डेढ़ बजे जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिवक्ता फारुख अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना से पूरे जनपद में सनसनी फैल गई थी। हत्या का आरोप जिला पंचायत के लिपिक असगर अली पर लगा था। मृतक की पत्नी गौसिया की ओर से थाना सिविल लाइंस में दर्ज प्राथमिकी में असगर अली के साथ-साथ अपर मुख्य अधिकारी नीरज रस्तोगी को भी नामजद किया गया था। मुख्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार पुलिस ने मुख्य आरोपी असगर अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना के बाद अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया था। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और वकीलों ने आंदोलन करते हुए अपर मुख्य अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग उठाई थी। इसी बीच नीरज रस्तोगी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। रामपुर बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह के अनुसार, अदालत ने याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें राहत प्रदान की है। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद मामले में कानूनी और सामाजिक हलकों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया:व्यवस्थाओं की परखी हकीकत, लंबित प्रकरणों के निस्तारण के दिए निर्देश
    Next Article
    वाराणसी में 6 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप:स्कूल वैन चालक पर लगा आरोप, पुलिस कर रही पूछताछ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment