Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में 60 रूपए के लिए लड़ें दो बच्चे:महादेव का स्वरूप किए थे धारण, वीडियो खुब हो रहा वायरल

    11 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के दशाश्वमेध घाट का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दो छोटे बच्चे भगवान शिव यानी ‘महादेव’ के रूप में सजे हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा धारण की हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो रही है, जो जल्द ही हाथापाई में बदल जाती है। इनमें से एक बच्चा कद-काठी में थोड़ा बड़ा है, जबकि दूसरा उम्र और कद में उससे छोटा नजर आता है। झगड़े के दौरान बड़ा बच्चा छोटे पर हावी होता दिखाई देता है। घाट पर मौजूद एक राहगीर ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। बीच-बचाव करने पहुंचे शख्स ने पूछा कारण वीडियो में एक व्यक्ति दोनों बच्चों के बीच झगड़ा शांत कराने की कोशिश करता नजर आता है। वह मजाकिया अंदाज में कहता है कि “बनारस में दो महादेवों के बीच लड़ाई हो गई है।” इसके बाद वह बच्चों के पास जाकर उनसे झगड़े की वजह पूछता है। वह बड़े बच्चे को समझाते हुए कहता है, “ये तुमसे छोटा है, इसे छोड़ दो।” इस पर बड़ा बच्चा बनारसी अंदाज में जवाब देता है, “हम बहुत देर से सोच रहे थे कि इसे ना मारें, लेकिन ये मान ही नहीं रहा है और सिर पर चढ़ा जा रहा है।” 60 रुपये उधार को लेकर विवाद जब शख्स ने छोटे बच्चे से कारण पूछा तो उसने बताया कि उसने बड़े बच्चे को 60 रुपये उधार दिए थे, जो उसने वापस नहीं किए। वहीं बड़ा बच्चा भी आरोप लगाता है कि छोटे ने भी उसके पैसे लिए थे। इसी पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। मौके पर मौजूद व्यक्ति ने दोनों से अपील की कि वे पैसे उससे ले लें, लेकिन आपस में न लड़ें। हालांकि, बच्चों ने उसकी बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और कुछ देर तक गुत्थम-गुत्थी जारी रही। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रताप नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जहां कुछ लोग इसे बनारस की अनोखी जीवंतता का उदाहरण बता रहे हैं, वहीं कई यूजर्स बच्चों की मासूमियत और उनके बनारसी अंदाज पर मजेदार टिप्पणियां कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोशल मीडिया के जरिए ठगी करने वाले 4 अरेस्ट:मेरठ में डेकोरेटिव हैंडिक्राफ्ट आयटम दिखाकर नहीं करते थे डिलेवरी
    Next Article
    चोरी का ई-रिक्शा नहर में मिला, बैटरी गायब:इटावा में पिलखर नहर से तीन घंटे में निकाला गया, हाइड्रा मशीन से खींचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment