Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चोरी का ई-रिक्शा नहर में मिला, बैटरी गायब:इटावा में पिलखर नहर से तीन घंटे में निकाला गया, हाइड्रा मशीन से खींचा

    13 hours ago

    1

    0

    इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे के पास पिलखर नहर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पानी के बीच एक ई रिक्शा तैरता हुआ मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाइड्रा मशीन की मदद से वाहन को बाहर निकाला। जांच में सामने आया कि यह रिक्शा दो दिन पहले सिविल लाइन क्षेत्र से चोरी हुआ था और उसकी कीमती बैटरी गायब थी। सोमवार दोपहर नेशनल हाईवे से करीब पचास मीटर दूर पिलखर नहर में राहगीरों की नजर पानी के बीच फंसे एक ई रिक्शा पर पड़ी। देखते ही देखते आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे और वहां भीड़ लग गई। मामले की सूचना तुरंत इकदिल थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गहराई और तेज बहाव से बढ़ी मुश्किलें नहर की गहराई और पानी के दबाव के कारण रिक्शा को बाहर निकालना आसान नहीं था। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान और एसआई मनजीत दयाल पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। हालात को देखते हुए हाइड्रा मशीन मंगवाई गई। करीब तीन घंटे तक चले अभियान के बाद वाहन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सिविल लाइन से चोरी हुआ था रिक्शा वाहन के नंबर के आधार पर पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि ई रिक्शा लालपुर भरथना निवासी शिवकुमार सक्सेना का है। सूचना मिलने पर उनके पुत्र राजा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात करीब बारह बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड स्थित जौली मेडिकल स्टोर के पास से रिक्शा चोरी हो गया था और इसकी सूचना तत्काल थाने में दे दी गई थी। बैटरी निकालकर नहर में फेंकने की आशंका नहर से बाहर निकालने पर पता चला कि ई रिक्शा की कीमती बैटरी गायब है। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने पहले बैटरी निकाल ली और फिर पकड़े जाने के डर से या सबूत मिटाने के लिए रिक्शा को नहर में धकेल दिया। पुलिस वाहन स्वामी को सूचना देकर चोरी की कड़ियों को जोड़ते हुए पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में 60 रूपए के लिए लड़ें दो बच्चे:महादेव का स्वरूप किए थे धारण, वीडियो खुब हो रहा वायरल
    Next Article
    घाटमपुर में एलिवेटेड हाईवे भू अधिग्रहण का विरोध:किसानों ने DM को सौंपा ज्ञापन, बाजार दर पर मुआवजे की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment