Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में 80 लाख की डकैती:6 नकाबपोश बदमाशों ने कृषि फर्म के कर्मचारी से लूटे, कार में सो रहा था

    3 hours ago

    2

    0

    वाराणसी के भेलूपुर थानाक्षेत्र के बाजारडीह इलाके में डकैती का मामला सामने आया है। गुजरात की एक कृषि फर्म के कर्मचारी ने नकाबपोश बदमाशों द्वारा धमकाकर 80 लाख रुपए की डकैती का मामला दर्ज कराया है। इस मामले के दर्ज होने के बाद हड़कंप मच गया। मामला 14 मार्च का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार बजरडीहा स्थित शिवराज नगर कालोनी में 6 बदमाशों ने गुजरात की कृषि फर्म में कार सवार कर्मचारी से 80 लाख रुपए लूट लिए। कर्मचारी ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। फर्म के मालिक कमलेश ने तहरीर देते हुए बताया मेरी फर्म मेसर्स एसके ट्रेडर्स है। जिसका कार्यालय जवेरी बाजार मुंबई महाराष्ट्र में स्थित है। हेड आफिस गुजरात में है। जो सब्जी, फल, फूल व अन्य कृषि उत्पादक का कारोबार पूरे भारत में करती है। कंपनी एम.एस.एम.ई. एवं केंद्रीय भंडार के अंतर्गत भी पंजीकृत है। वाराणसी से कुछ कृषि उत्पादक सामानों की खरीद करने की आवश्यकता थी। जिसके संबंध में 13 मार्च को अपने अस्थायी कर्मचारी बजरंग सिंह निवासी मध्य प्रदेश को 80 लाख रुपये नकद दिया। वह कार लेकर वाराणसी स्थित परिचित राजेंद्र सिंह निवासी शिवराज नगर कालोनी पहुंचा था। कमलेश ने पुलिस को बताया कि 14 मार्च को राजेंद्र की पार्किंग में घुसकर 6 बदमाशों ने मेरे कार में सो रहे कर्मचारी को जगाकर धमकाया। 80 लाख रुपए ले गए। जिसकी सूचना मुझे और राजेंद्र को कर्मचारी ने दी। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी भेलूपुर ने बताया बीएनएस की धारा 333, 127(2), 115(2), 351(2), 310(2) में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पानी की 2 टंकियों की छत टूटी:घरों में आ रहा बदबूदार पानी, पक्षियों के पंख भी मिले; 20 हजार लोग प्रभावित
    Next Article
    हरदोई में निजी बस अड्डों की शिफ्टिंग शुरू:15 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य, जाम से राहत की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment