Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में आज बंद रहेगी मीट-मछली और मांस की दुकानें:महावीर जयंती पर नगर निगम ने लिया फैसला, खुली मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई

    10 hours ago

    2

    0

    वाराणसी के नगर निगम क्षेत्र में मंगलवार को मीट - मछली और मांस की दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में नगर निगम ने कड़े निर्देश जारी किए है। महावीर जयंती को देखते हुए यह आदेश जारी किया गया है। नगर आयुक्त ने बताया यदि कोई भी दुकान खुली पाई जाएगी तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। महावीर जयंती पर बंद रहेंगी दुकानें नगर आयूकजत हिमांशु नागपाल ने बताया - शासन ने तीर्थंकर महावीर जन्म कल्याणक( महावीर जयंती) के दिन धार्मिक भावनाओं के सम्मान और शहर में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदेश के सभी पशुवधशालाओं में पशु वध पर मंगलवार को रोक लगा दी है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर मांस आदि की ब्रिक्री पर भी रोक लगाईं गई है। ऐसे में वाराणसी नगर निगम क्षेत्र में भी सभी दुकानें बंद रहेंगी। खुली मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई निगम के पशु चिकत्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ संतोष पाल ने बताया - 31 मार्च को नगर निगम क्षेत्र की सभी पशु वधशालाएं और मांस-मछली और मीट की दुकानें बंद रहेंगी। इस बात का ऑर्डर जारी कर दिया गया है। ऐसे में आज यदि कोई भी दुकान खुली पायी गयी या सार्वजनिक स्थानों पर मांस-मछली मीट बिकता दिखाई दिया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला को मारने की कोशिश..ICU में लड़ी जिंदगी की जंग:सहारनपुर में महिला का छत से धक्का दिया, बेटी पैदा होने पर बढ़ा उत्पीड़न, कोर्ट के आदेश पर FIR
    Next Article
    विवाहिता की निजी तस्वीरें वायरल, पुराने परिचितों पर आरोप:शादीशुदा जीवन में जहर घोल रहे दो युवक, पुलिस ने दर्ज किया केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment