Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विवाहिता की निजी तस्वीरें वायरल, पुराने परिचितों पर आरोप:शादीशुदा जीवन में जहर घोल रहे दो युवक, पुलिस ने दर्ज किया केस

    8 hours ago

    2

    0

    वाराणसी के चोलापुर इलाके में एक नवविवाहिता ने अपने पुराने परिचितों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि ये लोग उसकी निजी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल कर रहे हैं, जिससे उसका वैवाहिक जीवन प्रभावित हो रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता के अनुसार, जौनपुर के एक युवक से उसकी जान-पहचान हुई थी, जिसने बाद में उस पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि युवक ने उसका मोबाइल हैक कर निजी फोटो और वीडियो हासिल कर लिए, जिसके बाद वह लगातार शादी का दबाव बनाने लगा। विवाहिता ने बताया कि आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसकी निजी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं। इस हरकत से उसे मानसिक रूप से परेशान किया गया और लगातार ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई। आरोपी का साथी उसे कॉलेज के बाहर भी परेशान करता था। एक वीडियो कॉल के दौरान ली गई तस्वीर को रिश्तेदारों तक पहुंचा दिया गया, जिससे उसकी पहली सगाई टूट गई थी। काफी मुश्किलों के बाद महिला की शादी साल 2025 में हुई और कुछ समय तक सब सामान्य रहा। हालांकि, विवाहिता का आरोप है कि मार्च 2026 में फिर से फर्जी आईडी बनाकर उसकी नई तस्वीरें वायरल की जाने लगीं, जिससे उसके वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ गई हैं। पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसे गाली-गलौज की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में सोमवार को चोलापुर थाने में जौनपुर के केराकत निवासी विकास सेठ और चोलापुर के पलहीपट्टी निवासी अतुल सोनी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में आज बंद रहेगी मीट-मछली और मांस की दुकानें:महावीर जयंती पर नगर निगम ने लिया फैसला, खुली मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई
    Next Article
    खाने की शिकायत करने पर युवक को पीटा:लखनऊ में ढाबे पर गया था, बोला- खाना अच्छा नहीं; सुनते ही बरसे बाप-बेटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment