Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में आज से 70वीं स्टेट हैंडबाल प्रतियोगिता:18 मंडलों के 1700 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 3 कोर्ट पर होंगे मुकाबले

    12 hours ago

    1

    0

    वाराणसी डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में शुक्रवार से 70वीं स्टेट हैंडबाल विद्यालयी प्रतियोगिता का उद्घाटन होगा। इस प्रतियोगिता में वाराणसी सहित प्रदेश के सभी 18 मंडलों की टीमें 21 से 25 अगस्त तक दुनिया के दूसरे सबसे तेज खेल के लिए जोर-आजमाइश करेंगी। जिसमें हिस्सा लेने के लिए 1700 से अधिक खिलाड़ी वाराणसी पहुंचे हैं। आयोजकों के अनुसार यह प्रतियोगिता बालक-बालिका वर्ग में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर आयु वर्ग में होगी। देर रात तक आती रहीं टीमें प्रतियोगिता के आयोजक विकास इंटर कालेज के प्रिंसिपल डॉ एके सिंह ने बताया - प्रतियोगिता की मेजबानी हमारे कॉलेज को मिली है। गुरुवार शाम तक 15 से अधिक टीमों की रिपोर्टिंग हो चुकी थी और देर रात तक अन्य टीमों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। खिलाड़ियों के आवास, भोजन और खेल मैदान से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रतिभागी टीमों के ठहरने के लिए शहर के 20 विद्यालयों में इंतजाम किए गए हैं। तीन कोर्ट में होंगे मुकाबले मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए क्रीड़ा संकुल में तीन हैंडबॉल कोर्ट तैयार किए गए हैं। अलग-अलग आयु वर्ग के मुकाबले अलग कोर्ट पर कराए जाएंगे। पहले कोर्ट पर अंडर-14, दूसरे पर अंडर-17 और तीसरे कोर्ट पर अंडर-19 वर्ग के मैच होंगे। इससे मुकाबलों को निर्धारित समय में कराने और खिलाड़ियों को पर्याप्त अवसर देने में मदद मिलेगी। डॉ शम्स तबरेज शम्पू बने चीफ रेफरी उन्होंने बताया - प्रतियोगिता में निर्णायक की जिम्मेदारी अनुभवी अधिकारियों को सौंपी गई है। इंटरनेशनल रेफरी डॉ शम्स तबरेज शैंपू को चीफ रेफरी बनाया गया है। उनकी अगुवाई में 30 निर्णायकों की टीम विभिन्न मुकाबलों का संचालन करेगी। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। पहले दिन से रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद प्रदेश के विभिन्न मंडलों की टीमें यहां अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उतरेंगी। अंडर-14 में उभरते खिलाड़ियों की तकनीक और उत्साह आकर्षण का केंद्र रहेगा तो अंडर-17 और अंडर-19 में अनुभवी खिलाड़ियों के बीच तेज और प्रतिस्पर्धी मुकाबले देखने को मिलेगी। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए यह आयोजन आगे की खेल यात्रा में महत्वपूर्ण मंच साबित हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में गंगा के उफान से तीसरी बार रास्ता बंद:बहसूमा-ठाकुरद्वारा हाईवे पर 3 फीट पानी भरा, पुलिस चौकी बंद; फसलों पर सीधा असर
    Next Article
    सक्सेना नगर चौराहे पर घंटों लगा जाम:राहगीर, स्कूली बच्चे और मरीज हुए परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment