Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में आंधी-बवंडर, गंगा नावें चलना बंद:आगरा में बारिश, फुटपाथ धंसा, कार-ट्रैक्टर गड्ढे में समाए; यूपी के 9 जिलों में अलर्ट

    13 hours ago

    1

    0

    यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। वाराणसी में मंगलवार दोपहर 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से आंधी आई। घाट किनारे बवंडर उठा। इसके चलते गंगा में नावों का संचालन रोक दिया गया है। इससे पहले आगरा में मूसलाधार बारिश हुई। करीब एक घंटे तक तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। कई जगह घर के अंदर पानी घुस गया। कई जगह सड़कें धंस गई। फुटपाथ धंसने से 25 फीट का गड्ढा बन गया। इसमें ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली समा गई। सड़क किनारे खड़ीं कारें और ट्रक भी गड्‌ढों में पलट गए। छीपीटोला में एक मकान गिर गया। मथुरा में सोमवार देर रात बारिश हुई। सड़कों पर पानी भर गया। घुटनों तक पानी में श्रद्धालु गोवर्धन की परिक्रमा करते दिखे। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 9 जिलों आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, ज्यादातर जिलों में मौसम साफ है। नमी की वजह से गर्मी से राहत है। 42°C के साथ फर्रुखाबाद सबसे गर्म शहर रहा। बुधवार को प्रदेश के 35 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। 60 से 80 किमी तक की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम की 6 तस्वीरें- लखनऊ के मौसम के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- उत्तर-पश्चिमी यूपी में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। इससे आंधी-बारिश का दायरा सिमट गया है। कल यानी 3 जून से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 5 जून तक यह पूरे प्रदेश को अपने जद में ले लेगा। इससे पश्चिमी और पूर्वी यूपी में छिटपुट बारिश, ओलावृष्टि और 70 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। गर्मी से राहत बरकरार रहेगी। लू के आसार नहीं हैं। यूपी के मौसम की पल-पल अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    विराट कोहली IPL जीतने के बाद प्रेमानंदजी से मिलने पहुंचे:पत्नी अनुष्का भी साथ थीं; वृंदावन आश्रम में दोनों नंगे पैर चलते नजर आए
    Next Article
    मथुरा में छात्रा से रेप में IIT पास साधु गिरफ्तार:ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment