Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में छात्रा से रेप में IIT पास साधु गिरफ्तार:ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो

    16 hours ago

    1

    0

    मथुरा में छात्रा से रेप के आरोप में IIT पास इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है। उसका असली नाम अभिषेक मिश्रा (29) है। साधु बनने के बाद नाम बदलकर आदिकर्ता नारायण दास रख लिया। साधु पर छत्तीसगढ़ की 22 साल की लड़की ने रेप का आरोप लगाया है। पीड़ित बीएससी नर्सिंग की छात्रा है। उसने बताया कि अभिषेक मिश्रा ने प्रसाद के नाम पर नशीला दूध पिलाया, फिर रेप करके फोटो-वीडियो बनाए। ब्लैकमेल करने लगा और 5 लाख रुपए मांगे। न देने पर वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी दी। 25 मई को छात्रा ने मथुरा SSP से शिकायत की। उसी दिन थाने में केस दर्ज हुआ। 1 जून को आरोपी को राधाकुंड स्थित उसके मकान से पकड़ा गया। उसके साथ दो युवतियों और एक लड़के को भी पकड़ा गया। पुलिस को आरोपी के मोबाइल से 12 से ज्यादा युवक-युवतियों के अश्लील फोटो मिले हैं। शुरुआती जांच में पता चला कि वह यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया पर ऑनलाइन प्रवचन देता था। इसके बाद कई लोग उसके प्रभाव में आकर उससे संपर्क करते थे। शुरुआत में वह लोगों से ज्ञान और धर्म की बातें करता था, लेकिन उसके टारगेट पर पढ़ी-लिखी, अमीर और बड़ी कंपनियों में जॉब करने वाली युवतियां रहती थीं। कुछ दिन ऑनलाइन प्रवचन देने के बाद वह उन्हें जाल में फंसाता था, फिर मथुरा बुलाता और कुछ दिन साथ में घूमता था। इसके बाद प्रसाद के नाम पर नशीला पदार्थ देकर वह शारीरिक संबंध बनाता था। फोटो-वीडियो भी बना लेता था। पुलिस ने आरोपी को मजिस्ट्रेट के आदेश पर 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया- मैं मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला हूं। पांच साल पहले IIT रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में B.Tech पास किया। फिर एक कंपनी में 20 लाख के पैकेज पर नौकरी की। नौकरी छोड़कर मथुरा आ गया। यहां तीन साल से रह रहा हूं। पहले गोवर्धन के राधाकुंड में किराए पर मकान लिया, फिर बाद में मकान खरीद लिया। छात्रा बोली- आरोपी ने जबरन दूध पिलाया और संबंध बनाए 25 मई को युवती अपने पिता के साथ SSP श्लोक कुमार के ऑफिस पहुंची। उसने शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया- मैं छत्तीसगढ़ की रहने वाली हूं। बीएससी नर्सिंग थर्ड सेमेस्टर की पढ़ाई करती हूं। मेरी बहन मथुरा में IOCL में इंटर्नशिप कर रही है। वह साधु अभिषेक मिश्रा के मकान में किराए पर रहती है। शिकायत में बताया गया है कि 17 मई को मेरा जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के लिए मैं 15 मई को बहन के पास मथुरा पहुंची। 17 मई को जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया। वहीं मेरी मुलाकात अभिषेक मिश्रा से हुई। उसने खुद को साधु बताया। कहा कि वह प्रवचन सुनाता है। रात में बहन मंडली में भजन-कीर्तन करने चली गई। इसी दौरान अभिषेक मिश्रा कमरे में घुस आया। उसने हालचाल पूछा और फिर वहां से चला गया। इसके बाद रात 9 बजे वह दोबारा कमरे में आया। एक गिलास में दूध देते हुए बोला कि यह भगवान का प्रसाद है, इसे पी लो। मैंने मना कर दिया, क्योंकि मुझे दूध से एलर्जी है। लेकिन अभिषेक मुझसे जिद करने लगा। बोला- भगवान का प्रसाद है। इसे मना नहीं करते हैं, तुम्हें पाप लगेगा। फिर मैंने दूध पी लिया। दूध पीते ही बेहोश हो गई। अभिषेक ने मेरे साथ रिलेशन बनाए। ‘मैंने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी’ छात्रा ने शिकायत में लिखा- होश में आने पर मेरे पेट में दर्द हो रहा था। इसके बाद मेरे साथ फिर से अश्लील हरकत करने लगा। मैंने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा- तुम मुझे जानती नहीं हो, मैं तुम्हें, तुम्हारी बहन और मम्मी-पापा को जान से मरवा दूंगा। यह सुनकर मैं डर गई। आनन-फानन में ट्रेन का टिकट करवाया और छत्तीसगढ़ आ गई। इसके बाद भी उसने पीछा नहीं छोड़ा। वह आए दिन नए-नए नंबरों से मुझे वॉट्सऐप कॉल करने लगा। आरोपी ने वीडियो कॉल कर 5 लाख रुपए की मांग की। पैसे न देने पर अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी दी। इन सब बातों के कारण मैं मानसिक तनावग्रस्त हो गई। पढ़ाई-लिखाई में मन नहीं लगता था। मुझे गुमसुम देखकर पिता ने पूछा कि क्या हुआ है, मथुरा से आने के बाद किसी से बात क्यों नहीं कर रही हो। तब मैंने पिता को पूरी बात बता दी। इसके बाद पिता ने कहा कि हम पुलिस में इसकी शिकायत करेंगे, जिस पर मैं भी राजी हो गई। इसके बाद मैं यहां आई हूं। पुलिस से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 2 लड़कियों और एक युवक के साथ पकड़ा गया SSP के आदेश पर 25 मई को थाना गोवर्धन में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसके बाद से पुलिस तलाश में लगी थी। SP ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि पुलिस ने सोमवार शाम आरोपी अभिषेक मिश्रा को उसके मकान से गिरफ्तार कर लिया। मौके से दो युवतियों और एक युवक को सुरक्षित मुक्त कराया गया है। युवक और युवतियों को उनके परिवार को सौंप दिया गया है। सफेद कुर्ता पहनता, माथे पर चंदन लगाता था पुलिस के मुताबिक, आरोपी सफेद कुर्ता पहनता है। साथ ही माथे पर चंदन लगाता है। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया- अभिषेक मिश्रा ऑनलाइन प्रवचन के जरिए युवतियों को अपने जाल में फंसाता था। उनका ब्रेनवॉश करता। इसके बाद युवतियों के साथ संबंध बनाता था। साथ ही युवक-युवतियों का गंधर्व विवाह भी कराता था। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें: मेरठ में स्कार्पियो के अंदर 2 गोली मारकर हत्या:एक सिर में मारी; पत्नी को कॉल करके बोला- तेरे पति को मार दिया, बॉडी उठा ले मेरठ में 23 साल के प्रॉपर्टी डीलर की स्कॉर्पियो के अंदर हत्या कर दी गई। सोमवार रात हमलावरों ने उन्हें दो गोलियां मारीं और पत्नी को फोन करके कहा- तेरे पति को मार दिया, डेडबॉडी उठा ले जाओ। वारदात उस वक्त हुई, जब वह किसी को खाना देने घर से निकले थे। थोड़ी देर बाद उन्होंने पत्नी को फोन किया। कहा- बिट्टू उर्फ अरविंद त्यागी ने मुझे किडनैप कर लिया है। पढ़िए खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में आंधी-बवंडर, गंगा नावें चलना बंद:आगरा में बारिश, फुटपाथ धंसा, कार-ट्रैक्टर गड्ढे में समाए; यूपी के 9 जिलों में अलर्ट
    Next Article
    मुजफ्फरनगर रॉकी हत्याकांड- सिर काटकर खेत में दफनाया:10 दिन पहले अगवा किया था, सिर नहर में फेंका; पत्नी और सौतेले बेटे का पता नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment