Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में बीच हैंडबॉल के कोर्ट को मिली हरी झंडी:गंगा किनारे रेती पर जिला नौकायान संघ के अधिकारियों ने किया निरीक्षण, 14 अप्रैल से मैच

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में यूपी एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से बीच हैंडबाल 14 अप्रैल से गड़वाघाट आश्रम के सामने गंगा पर रेती में कराया जाएगा। इसे लेकर शनिवार को जिला नौकायान संघ के अधिकारियों ने घाट पर बन रहे कोर्ट की व्यवस्था को देखा। अधिकारियों ने दोनों कोर्ट को हरी झंडी दिखा दी है। रविवार से इसपर ट्रायल मैच खेले जाएंगे और 14 अप्रैल से टूर्नामेंट शुरू होगा। दो कोर्ट पर खेलेंगी 8 टीमें वाराणसी में पहली बार बीच हैंडबॉल का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन गड़वाघाट आश्रम के ठीक सामने गंगा तट पर रेती पर होगा। इसे लेकर दो कोर्ट बनाए गए हैं। जिनका शनिवार की शाम जिला नौकायान संघ के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। कोर्ट की लंबाई-चौड़ाई के साथ ही साथ मैदान की मिटटी को भी देखा गया। रेत के इस मैदान में बालिकाएं मैच खेलेंगी। दोनों कोर्ट को हरी झंडी दिखाई गई है। 14 अप्रैल से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेंगी। यूपी एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब के चेयरमैन डॉ एके सिंह और जिला नौकायन संघ के उपाध्यक्ष भागवत सिंह इस दौरान मौजूद रहे। 12 और 13 को होंगे प्रैक्टिस मैच डॉ एके सिंह ने बताया - टीमें बीच हैंडबॉल वाराणसी में खेलने के लिए एक्साइटेड हैं। 12 और 13 अप्रैल को प्रैक्टिस मैच खेले जाएंगे। 14 अप्रैल को टूर्नामेंट शुरू होगा। जिसमें 8 टीमों की 96 महिला खिलाड़ी दम दिखाएंगी। इसे लेकर तैयारियां पूरी हो गयी है और आज कोर्ट को निरीक्षण भी कर लिया गया है। दो दिवसीय टूर्नामेंट में खेलेंगी 14 नेशनल प्लेयर डॉ एके सिंह ने बताया - 14 अप्रैल से शुरू होने वाले दो दिवसीय टूर्नामेंट में 96 खिलाड़ियों में कुल 14 नेशनल प्लेयर दम दिखाएंगे। ये सभी वाराणसी की रहने वाली हैं। इनका उत्साहवर्धन करने के लिए काशी की इंटरनेशनल हैंडबॉल प्लेयर नैना यादव भी मौजूद रहेंगी। बीच हैंडबॉल के कोर्ट को हरी झंडी -- एक घंटे तक हुआ निरीक्षण -- कल और परसों होगा ट्रायल मैच वाराणसी। यूपी एडेंचर स्पोर्ट्स क्लब और जिला नौकायन संघ के अधिकारियों ने शनिवार को मठ गढ़वा आश्रम के सामने बीच हैंडबॉल प्रतियोगिता की तैयारियों की जानकारी कोर्ट निर्माण में लगे मनोज कुमार और कन्हैया से ली। यूपी एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब के चेयरमैन डॉ एके सिंह और जिला नौकायन संघ के उपाध्यक्ष भागवत सिंह की दिशा निर्देश में बीच हैंडबॉल प्रतियोगिता के मानक के अनुसार दो कोर्ट बनाए जा रहा है। 12 और 13 अप्रैल को प्रैक्टिस मैच खेला जाएगा। 14 और 15 अप्रैल को वाराणसी में पहली बार गंगा के बालू पर महिला बीच हैंडबॉल प्रतियोगिता खेली जाएगी। इस में 12 टीम के 96 महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। जिनमें 14 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में गेहूं की फसल में लगी आग:ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, 3 बीघा फसल जली
    Next Article
    पार्षदों को पसंद आया ‘बेंगलुरु मॉडल’, लागू करने की सिफारिश:स्टडी टूर से लौटने के बाद पार्षदों ने मेयर को सौंपी रिपोर्ट, सदन में चर्चा के बाद होगा निर्णय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment