Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में परशुराम जयंती पर निकली शोभायात्रा:मंझनपुर, सराय अकिल सहित कई स्थानों पर हुए विविध कार्यक्रम

    16 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में रविवार दोपहर भगवान परशुराम जयंती पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। जिला मुख्यालय मंझनपुर, सरायअकिल कस्बे और पश्चिम शरीरा सहित जनपद के विभिन्न स्थानों पर भव्य आयोजन किए गए। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती मंझनपुर नगर में मॉडल पार्क रोडवेज बस स्टैंड के सामने धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भारी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग और दुर्गा देवी संस्कृत विद्यालय के 51 ब्राह्मण बटुक एकत्र हुए। वैदिक मंत्रोच्चार, शंख और घंटियों की ध्वनि के साथ जिला पंचायत चौराहा से मॉडल पार्क तक एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद मॉडल पार्क में स्थापित भगवान परशुराम की मूर्ति का पूजन और माल्यार्पण किया गया। एक ब्राह्मण गोष्ठी के बाद डीजे और ढोल नगाड़ों के साथ एक और शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे मंझनपुर कस्बे का भ्रमण किया। ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर भी जोर दिया भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मंच के माध्यम से युवाओं से भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। साथ ही ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पंडित रवींद्र शुक्ल, अधिवक्ता नर नारायण मिश्र, वीरेंद्र शुक्ल, सोम प्रकाश मिश्रा और सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय सहित हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे। इस दौरान "जय भगवान परशुराम, जय ब्राह्मण समाज" के नारे भी लगाए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में भीषण गर्मी में चलती कार में लगी आग:कैंटोमेंट एरिया में हुआ हादसा; कार सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान
    Next Article
    सुल्तानपुर में परशुराम जयंती पर पूर्व विधायक का बयान:संतोष पांडेय ने समाज को गंदगी-बीमारी से मुक्त करने की कामना की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment