Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में बॉयफ्रेंड के लिए मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती:बोली- प्रेमी के पैर में फ्रैक्चर, मुझसे मिल नहीं पा रहा; मंदिर में हुई शादी

    15 hours ago

    2

    0

    वाराणसी में मंगलवार की सुबह एक युवती अपने प्रेमी से शादी की मांग को लेकर 100 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। युवती ने कहा- मेरे बॉयफ्रेंड के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। वह मुझे मिल नहीं पा रहा। मेरी उससे शादी करवाओ। परिवार वाले जाति अलग होने के कारण मना कर रहे हैं। युवती को टॉवर पर हंगामा करता देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। करीब एक घंटे तक चले ड्रामे के बाद युवती को पुलिस ने नीचे उतरवाया। इसके बाद प्रेमी को थाने बुलाया और परिजनों से बात की। इसके बाद युवक और युवती की मंदिर में शादी करा दी गई। पूरा मामला बड़ागांव थाना क्षेत्र का है। देखें 2 तस्वीरें… मिलने पहुंचे प्रेमी का गिरकर पैर फ्रैक्चर हो गया था थाना क्षेत्र के अहरक गांव निवासी सनी विश्वकर्मा का युवती के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। करीब दस दिन पहले युवती से मिलने उसके गांव गया था। इसी दौरान परिजनों के पहुंचने पर वह भागने की कोशिश में छत से कूद गया, जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद दोनों की मुलाकात नहीं हो रही थी। जाति अलग का हवाला देकर शादी से किया मना परेशान युवती मंगलवार की सुबह अचानक प्रेमी के गांव पहुंची और मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई और वह अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग करने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसको समझाकर नीते उतारा। फिर दोनों के परिजनों के थाने बुलाया गया, जहां घंटों बातचीत चली। युवती के पिता ने सामाजिक और पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए जल्दबाजी में फैसला लेने पर आपत्ति जताई। वहीं, मामला अलग-अलग जातियों से जुड़ा होने के कारण भी उलझा हुआ है। वहीं, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया- युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। यदि किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत मिलती है तो तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। ------------ ये खबर भी पढ़ें… UP का पेट्रोल-डीजल नेपाल वाले ले जा रहे:100 का तेल 135 रुपए में बेच रहे; बॉर्डर के 7 जिलों में ज्यादातर पंप बंद यूपी से सटा नेपाल बॉर्डर 579 किलोमीटर लंबा है। इनमें यूपी के 7 जिले आते हैं। इन जिलों के ज्यादातर पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं। जहां पेट्रोल मिल रहा, वहां लंबी कतारे हैं। इसके पीछे की वजह वो लोग हैं, जो नेपाल बॉर्डर को क्रॉस करके भारत आते हैं। यहां से ईंधन का स्टॉक लेकर अपने देश लौट जाते हैं। अब सवाल उठता है कि ऐसा क्यों हो रहा? पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली एसपी ने निरीक्षक विमलेश मौर्य को निलंबित किया:कार्य में लापरवाही और आदेशों की अवहेलना का आरोप
    Next Article
    14 वर्षीय किशोर कल्याणी नदी में डूबा:लखनऊ से परिवार के साथ पूजा के लिए आया था, गोताखोरों ने बरामद किया शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment