Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में एयर शो के लिए बन रहा पीपा पुल:नमो घाट पर भीड़ संभालने की तैयारी तेज, 20 और 21 अक्टूबर को होगा विमानों का अभ्यास

    9 hours ago

    1

    0

    काशी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित एयर शो को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नमो घाट पर लाखों लोगों की संभावित भीड़ को नियंत्रित करने, प्रवेश और निकास व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए वैकल्पिक रास्ते तैयार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नमो घाट के पूर्वी छोर पर आदिकेशव घाट के पास पीपा पुल का निर्माण शुरू किया गया। यह अस्थायी पुल गंगा और वरुणा नदी के ऊपर बनाया जाएगा। इसके तैयार होने से नमो घाट आने-जाने वाले लोगों को अतिरिक्त रास्ता मिलेगा और यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि एयर शो में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए आदिकेशव घाट से नमो घाट तक पीपा पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इससे लोगों की आवाजाही आसान होगी और भीड़ प्रबंधन में सहूलियत मिलेगी। प्रशासन का जोर कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और लोगों को सुरक्षित तरीके से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने पर है। दोपहर एक से तीन बजे तक एयर शो की तैयारी एयर शो का समय दोपहर एक से तीन बजे तक प्रस्तावित है। हालांकि, इस समय पर अभी प्रशासनिक मुहर नहीं लगी है। तैयारियों और परिस्थितियों के अनुसार समय में बदलाव भी हो सकता है। फिलहाल बाबतपुर एयरपोर्ट पर इसी समय को ध्यान में रखकर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। 22, 24 और 25 अक्तूबर को दोपहर एक से तीन बजे तक एयरपोर्ट को नो फ्लाइंग जोन घोषित करने की तैयारी है। इस दौरान निर्धारित समय के अनुसार नियमित उड़ानों के संचालन पर भी असर पड़ सकता है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। 20 विमानों के करतब देखने उमड़ेगी भीड़ एयर शो की तैयारियों में वायुसेना, जिला प्रशासन, पुलिस और एयरपोर्ट के अधिकारी जुटे हैं। सभी विभागों के बीच समन्वय के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, 20 और 21 अक्तूबर को एयर शो के लिए विमानों का अभ्यास किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर की नंदिनी वत्स बनीं रालोद राष्ट्रीय सचिव:दिल्ली कार्यालय में मिला नियुक्ति पत्र, महिला विंग मजबूत करने का संकल्प
    Next Article
    फर्जी फर्म बनाकर 5.12 करोड़ रुपये की राजस्व क्षति:आजमगढ़ पुलिस ने सीतापुर से आरोपी को किया गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment