Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में गौकशी बताकर हिंदूवादी नेताओं का हंगामा-नारेबाजी:ADM-DCP के साथ पहुंची पुलिस फोर्स, पुलिस ने बताया अफवाह

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के पान दरीबा रोड स्थित मदरसा-अल-कुरैश मुताल्लिका गोट-मीट डीलर्स एसोसिएशन वाराणसी की बकरा मंडी में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान कुछ हिंदूवादी नेताओं ने यहां सुबह पहुंचकर गोकशी का आरोप लगते हुए हंगामा किया और व्यापरियों से मारपीट की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस हंगामा कर रहे युवकों को थाने ले आयी। सूचना पर मौके पर पहुंचे एडीएम सिटी और डीसीपी काशी जोन ने घटनास्थल की जांच की। डीसीपी ने बताया कि एक फोटो बकरी की वायरल हुई थी। जिसकी जांच की गयी है और शक के आधार पर पशुक्रूरता अधिनियम में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गोकशी की बात अफवाह है और हम उसकी भी जांच कर रहे हैं। अफवाह फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। छात्रों का दल पहुंचा बकरा मंडी हिंदूवादी युवा नेता के नेतृत्व में 50 की संख्या में युवा मंगलवार की सुबह 9 बजे बकरा मंडी पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर उन्होंने हंगामा किया और इस दौरान बकरा मंडी और इलाकाई लोगों ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां गौकशी हो रही है। इसपर विरोध का सामना करना पड़ा और वापस पान दरीबा चौकी बेनियाबाग पहुंचे। इसके बाद थाने का घेराव किया। अचानक पहुंचे और करने लगे मारपीट पान दरीबा रोड बकरा मंडी के मालिक नदीम कुरैशी ने बताया - हमारी यह मंडी हमारे समाज द्वारा खरीदी गयी खुद की जमीन पर वर्षों से लगती आ रही है। आज सुबह कुछ युवा आये कर दरवाजा पीटने लगे और अंदर घुसकर उन्होंने व्यापारियों से मारपीट करना शुरू कर दिया। व्यापारी घबरा गए और पूछने लगे की आप लोग कौन हैं पर किसी ने कुछ नहीं बताया। इसपर हमने 112 डायल कर पुलिस बुला ली और पुलिस के आने पर सभी को पान दरीबा चौकी भेजा गया। वो बार इस बकरा मंडी में गौकशी का आरोप लगा रहे थे जो की निराधार है। हमारे सफाई कर्मियों से पूछ लें पुलिस नदीम ने कहा - जिस बकरी की बात की जा रही है वह मरी हुई है। इस्ला में मरा खाना हराम है तो उसे क्यों काटा जाएगा। हम अपना धर्म नहीं खराब करेंगे। रही बात यहां मांस कटता है या नहीं नगर निगम और प्रशासन सफाई कर्मियों से पता कर लाए क्योंकि हमारे यहां सविता देवी और सूरज प्रजापति काम करते हैं। उनसे जानकारी ली जानी चाहिए। माहौल खराब किया जा रहा है समाज के वकील अब्दुल्लाह बिन गफ्फार ने कहा - हमारी संस्था की प्रॉपर्टी पर बकरा मंडी चलती है। अजा कुछ लोग आये और हंगाम करने और कहने लगे कि यहां बकरा कशी, भैस कशी और गौकशी होती है। प्रोपेगंडा फैलाने की कोशिश की जबकि यहां सिर्फ और सिर्फ बकराओं की खरीद फरोख्त होती है। हम लोग आज ही सीपी वाराणसी से मिलेंगे और उनेक सामने यह समस्या रखेंगे की आखिर कौन लोग हैं जो समाज की आबोहवा खराबा करना चाहते हैं। समाज के कंपोजिट कल्चर को खराब करना चाहते हैं। बूचड़खाने की सूचना पर पहुंची अधिकारी पान दरीबा रोड पर बूचड़खाने की सूचना पर एडीएम सिटी अलोक वर्मा और डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल भी मौके पर पहुंचे और बकरामंडी पहुंचकर जांच की। डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया - चेतगंज थानांतर्गत एक सूचना मिली थी कि अवैध बूचड़खाना चल रहा है। ऐसे में हम तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर एक पुरानी मंडी पायी गयी जहां बकरा खरीदा और बेचा जाता है। यहां किसी भी प्रकार का कटान नहीं हो रहा है। मंदिर से काफी दूर पर परिधि में डीसीपी काशी जोन ने बताया - यह इलाका मंदिर से दो किलोमीटर दूर है लेकिन मंदिर की उस परिधि में आता है जहां कटान प्रतिबंधित है। ऐसे में वायरल बकरी की फोटो और अन्य जांच के बाद छात्रों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर अज्ञात पर पशुक्रूरत अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है। गौकशी की अफवाह फैलाने वालों पर भी होगी कार्रवाई डीसीपी काशी जोन ने बताया - मौके पर किसी भी प्रकार की गौकशी की बात सामने नहीं आयी है। यह बस एक अफवाह थी। उन्होंने बताया - इस तरह की अफवाह क्यों फैलाई गयी और इसके पीछे कारण क्या था। इसपर भी जांच चल रही है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वायरल हो रहा वीडियो इस दौरान एक छात्र नेता का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जो लगातार बकरा मंडी में गौकशी की बात कर रहा है और लोगों से ज्यादा से ज्यादा की संख्या में बेनियाबाग चौकी पर पहुंचने को कह रहा है। इसके अलावा बार-बार कह रहा है कि एक धर्म विशेष की इतनी हिम्मत की वो हमें यहां से भगा रहे हैं। साथ ही वीडियो में यह भी कहते सुना जा सकता है कि पहले उन्हें मारने दो। ये लोग गाय काट रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टीचर 2027 तक TET पास करें- हरियाणा में आदेश जारी:वरना नौकरी से बाहर करें; यूपी के 1.86 लाख शिक्षकों का क्या होगा?
    Next Article
    यूपी में बढ़ रहे जमीन विवाद, अवैध कब्जे:जौनपुर से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, DM को जल्द समाधान की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment