Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में गोली लगने से दूल्हे के ताऊ की मौत:शादी से नाराज दुल्हन के भाई ने की मारपीट, दूल्हा-दुल्हन की हिरासत में

    12 hours ago

    2

    0

    वाराणसी में जयमाला के दौरान दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच मारपीट हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे दूल्हे के पड़ोस के ताऊ की गोली लगने से मौत हो गई। आरोप है कि दुल्हन का भाई इस शादी से खुश नहीं था। उसने अपने साथियों के साथ समारोह में पहुंचकर हंगामा और मारपीट की। इसी दौरान दूल्हे के ताऊ ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। परिजनों का आरोप है कि एक युवक ने तमंचा निकलाकर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह ताऊ बहादुर राम जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में लोग उसे अस्तपाल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद शादी की सभी रस्में रोक दी गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना बुधवार रात राजातालाब थाना क्षेत्र के बगहा मिर्जापुर गांव में हुई। अब जानिए पूरा मामला… दुल्हन का भाई शादी से नाराज था राजातालाब थाना क्षेत्र के मरूई गांव के रहने वाले हिमांशु राम की शादी बगहा मिर्जापुर गांव के रहने वाली रेखा देवी से हो रही थी। रेखा देवी के माता-पिता का निधन हो चुका है। रेखा का हिमांशु के साथ अफेयर चल रहा था। पिछले 2-3 महीने से रेखा हिमांशु के घर पर ही रह रही थी। दुल्हन का भाई इस शादी से नाराज था। वह बहन की शादी हिमांशु से नहीं कराना चाहता था, ऐसे में विवाह का पूरा कार्यक्रम हिमांशु राम के घर पर ही हो रहा था। जयमाल की रस्म के बाद अन्य वैवाहिक कार्यक्रम चल रहे थे, तभी शादी से नाराज दुल्हन का भाई वहां पहुंच गया। वह विवाह का विरोध करने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे वहां से भगा दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद वह करीब 6 लोगों के साथ वापस लौटा। सभी वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट करने लगे। दूल्हे के ताऊ बहादुर राम (52) ने इसका विरोध किया। इस दौरान एक युवक ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। गोली लगने से बहादुर राम की मौत हो गई गोली बहादुर राम के लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी भाई और उसके साथ मौके से भाग गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जक्खिनी भेजा। यहां से बहादुर राम को कबीर चौरा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कबीर चौरा में डॉक्टरों ने बहादुर राम को मृत घोषित कर दिया। बहादुर राम की मौत के बाद पत्नी नौरंगी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बहादुर राम के 3 लड़की रंजना देवी, एजोरा देवी, ननका देवी और एक बेटा किशन राम है। राजातालाब थानाध्यक्ष दयाशंकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोग गोली मारने की बात बता रहे हैं, जबकि ऐसा लग रहा है कि छाती पर नुकीले चीज से हमला किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। दूल्हा और दुल्हन को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें होर्मुज से 8वें दिन युवक की लाश देवरिया पहुंची:पत्नी-बहन बेहोश; परिजनों ने 4 घंटे एम्बुलेंस से बॉडी नहीं उतारी; DM-SP ने मनाया अमेरिकी हमले में 7 दिन पहले मारे गए देवरिया के शिवानंद चौरसिया (38) का शव बुधवार शाम 6 बजे उनके गांव सुरौली लाया गया। पत्नी और बहन बेहोश हो गईं। मां-बाप और भाई का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बॉडी को एम्बुलेंस से उतारने से मना कर दिया। परिजन सीएम से बात करने पर अड़ गए। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    मानसून पूर्वांचल से एंट्री लेगा, ऐसा 2 साल पहले हुआ:सोनभद्र-बलिया के रास्ते 20-25 जून तक आ सकता है; अभी यूपी का आसमान साफ
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म, समझौते पर साइन, उद्धव के सांसदों की बगावत पर राउत ने गाली दी, राजभर बोले- सपा जरूर टूटेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment