Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में कांग्रेस ने किया टाउनहाल में सत्याग्रह:लखनऊ में कांग्रेसियों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध, सरकार से की प्रशासनिक-पुलिस ऑफिसर पर कर्रवाई की मांग

    12 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विधानसभा को 17 फरवरी को घेरने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर लाठीचार्ज के मामले में गुरुवार को कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी सत्याग्रह किया। इस दौरान माल एवेन्यू के पास बैरिकेडिंग पर चढ़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश कर रही पुलिस ने बर्बरता की और लाठीचार्ज किया था। इसके विरोध में आज प्रदेश के सभी जिलों में सत्याग्रह किया जा रहा है। इसी क्रम में वाराणसी के मैदागिन स्थित टाउनहाल में गांधी प्रतिमा के समक्ष महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे और जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया। सत्याग्रह के दौरान 17 फरवरी को लखनऊ में हुई बर्बरता में लिप्त प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों पर सरकार से कार्रवाई की मांग किया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान रघुपति राघव राजाराम भी गाया। देखिए सत्याग्रह की तीन तस्वीरें… गांधीवादी तरीके से जा रहे लोगों पर लाठीचार्ज टाउनहाल मैदान में गांधी प्रतिमा पर कांग्रेस कार्यर्ताओं ने गांधीवादी तरीके से सत्याग्रह किया। इस दौरान मौजूद कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया - 17 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर पूरे प्रदेश से कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने के लिए लखनऊ पहुंचे थे। गांधीवादी तरीके से लखनऊ पहुंचे लोगों पर माल एवेन्यू के पास पुलिस ने बर्बरता की और लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें हमारे कई कार्यकर्ता घायल हुए। प्रदेश अध्यक्ष को भी लगी चोट महानगर अध्यक्ष ने कहा - इस लाठीचार्ज में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को भी हाथ और पेट में चोट लगी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लाठी के दम पर हमारी आवाज दबाना चाहते हैं। लेकिन हम लगातार समाज और लोगों के हक की आवाज उठाते रहेंगे। आज उसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों पर सत्याग्रह किया जा रहा है। सरकार अधिकारियों को करे निलंबित राघवेंद्र चौबे ने कहा - हमारी मांग है कि सरकार उन प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड करे जिन्होंने लाठी चार्ज का फैसला दिया और कार्यकर्ताओं पर लाठी चलवाई जिससे कई लोग चोटिल हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी मंडी में भ्रष्टाचार का मुद्दा विधानसभा में उठा:सपा विधायक रागिनी सोनकर ने लगाए आरोप, मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां
    Next Article
    पंडित राम प्रसाद बिस्मिल इंस्टीट्यूट में खेल महोत्सव संपन्न:'प्रीमोर्डियल-2026' का समापन, विजेताओं को मिली ट्रॉफी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment