Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में कांग्रेस ने निकाली मनरेगा बचाओ पदयात्रा:नाम बदलने के विरोध में प्रदर्शनकारी बोले- रोजगार 125 दिन का जुमला नहीं गारंटी दो

    8 hours ago

    1

    0

    मनरेगा का नाम बदलने विरोध में कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को पदयात्रा निकाली। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने मोहन सराय बैरवन से राजातालाब तक पदयात्रा निकाली। रास्ते में ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने "मनरेगा बचाओ संग्राम" अभियान के तहत पदयात्रा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल और महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में निकाली गई। भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में नुक्कड़ सभा भी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। पदयात्रा शहर और ग्रामीण इलाकों के क्षेत्रों के विभिन्न मार्गों से गुजरी। नुक्कड़ सभाओं और चौपालों के माध्यम से ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के महत्व और इसके तहत ग्रामीणों को मिलने वाले रोजगार अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। मनरेगा बचाओ देश बचाओ और देश बेचने वालों को सत्ता से भगाओ के नारों के साथ साथ सरकार विरोधी स्वर गूंजते रहे। वहीं मनरेगा मजदूरों के हित में एक दिन की मंजूरी 400 रुपए किया जाय और रोजगार 125 दिन का जुमला नहीं गारंटी दो की मांग भी की। राजातालाब पंचकोसी मार्गं पर स्थिति ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया गया । यात्रा में जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, शिवपुर प्रभारी अशोक कुमार सिंह, गिरीश चंद्र पांडेय, संतोष मौर्या, सुरेश शर्मा अजय सिंह अखरी राम श्रृंगार पटेल रामाश्रेय पटेल कैलाश पटेल, लक्ष्मी यादव, गोपाल पटेल, चक्रवर्ती पटेल, सोनू सिंह, कमल पटेल, बृजेश कुमार, श्याम सुंदर त्रिपाठी अनिस उपाध्याय वसीम अख्तर अन्य सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलवामा शहीद अजीत आजाद की बरसी पर श्रद्धांजलि:उन्नाव में स्मारक और भूमि आवंटन की मांग
    Next Article
    वाराणसी में नाविक और घोड़ा-ऊंट वालों के बीच मारपीट, VIDEO:घोड़े वाले टूरिस्ट से अधिक रुपए मांग रहे थे, नाविक ने विरोध किया तो पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment