Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलवामा शहीद अजीत आजाद की बरसी पर श्रद्धांजलि:उन्नाव में स्मारक और भूमि आवंटन की मांग

    6 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में पुलवामा हमले के शहीद अजीत कुमार आजाद की बरसी पर शनिवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अजीत कुमार आजाद 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा हमले में शहीद हुए थे। 'नर सेवा नारायण सेवा' के संस्थापक और भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने स्मारक स्थल पर पहुंचकर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने 'भारत माता की जय' और 'शहीदों अमर रहो' के नारे लगाए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। विमल द्विवेदी ने कहा कि उन्नाव के अजीत कुमार आजाद सहित पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 जवान केवल अपने परिवारों के ही नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों के परिवार के सदस्य थे। उन्होंने शहीदों के परिवारों की चिंता करने और उनके सुख-दुख में सहभागी बनने को सभी देशवासियों की जिम्मेदारी बताया। द्विवेदी ने सरकार और जनप्रतिनिधियों से शहीद परिवारों से किए गए सभी वादों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का भी आह्वान किया। उन्होंने सरकार से मांग की कि अजीत कुमार आजाद सहित उन्नाव के अन्य शहीदों की स्मृति में भव्य स्मारक और द्वार का निर्माण कराया जाए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने भूमिहीन परिवारों को जमीन के पट्टों का आवंटन सुनिश्चित करने की भी अपील की, ताकि जरूरतमंद परिवारों को स्थायी सहारा मिल सके। इस अवसर पर जिला संयोजक अजय त्रिवेदी, धर्मेंद्र शुक्ल, राकेश राजपूत सहित सैकड़ों लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित जनसमूह ने दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने देश की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले जवानों के बलिदान को अविस्मरणीय बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झिंझाना थाने में शराब नष्ट करते समय हादसा:दो पुलिसकर्मी और दो चौकीदार झुलसे, एक की हालत गंभीर
    Next Article
    वाराणसी में कांग्रेस ने निकाली मनरेगा बचाओ पदयात्रा:नाम बदलने के विरोध में प्रदर्शनकारी बोले- रोजगार 125 दिन का जुमला नहीं गारंटी दो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment