Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में पिकप की टक्कर से ऑटो सवारों की मौत:दोनों मृतकों के परिजन शव से लिपटकर बिलखे, घायलों का इलाज जारी

    5 hours ago

    2

    0

    वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में आटो सवार एक युवक और एक महिला की मौत हो गई। इसके अलावा ऑटो सवार अन्य कई गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर स्थानीय थाने की पुलिस भी पहुंच गई। यातायात को खाली करवाने के साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रविवार को सरैया-सारनाथ मार्ग पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आटो चालक समेत कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब पिकअप वाहन पुल से नीचे उतर रहा था, जबकि ऑटो पुराने पुल की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार पिकअप ने आटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग दूर जा गिरे। हादसे में 24 वर्षीय निहाल अहमद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पंचकोशी चौराहे पर ठेला-खोपचा लगाकर जीवनयापन करने वाली 60 वर्षीय श्याम दुलारी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना में ऑटो चालक समेत दो अन्य यात्री भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। इस दौरान कुछ देर के लिए मार्ग पर जाम की स्थिति भी बनी रही। एसओ जैतपुरा उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटना के आरोपी पिकअप चालक गुड्डू साहू को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का मुख्य कारण है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में कल से दो दिन बिजली रहेगी प्रभावित:12 इलाकों में मिलेगी आंशिक सप्लाई, 10 एमवी ट्रांसफार्मर बदलने का किया जायेगा काम
    Next Article
    शादी के घर से गायब 24 लाख की ज्वेलरी मिली:दूल्हे के पिता से पूछताछ जारी, पहले रिश्तेदार हिरासत में लिए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment