Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में कल से दो दिन बिजली रहेगी प्रभावित:12 इलाकों में मिलेगी आंशिक सप्लाई, 10 एमवी ट्रांसफार्मर बदलने का किया जायेगा काम

    7 hours ago

    2

    0

    कानपुर के रिंग रोड विधुत उपकेंद्र से जुड़े करीब 70 हजार उपभोक्ताओं को सोमवार सुबह से मंगलवार रात तक बिजली आपूर्ति की समस्या का सामना करना पड़ेगा। ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने के कार्य के चलते 27 अप्रैल सुबह 8 बजे से 28 अप्रैल रात 11 बजे तक अल्टरनेट समय के लिए बिजली कटौती की जाएगी, आशिंक रूप से बिजली की सप्लाई दी जायेगी। 10 एमवी ट्रांसफार्मर बदला जायेगा केस्को के मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा के अनुसार, इस दौरान चार घंटे बिजली आपूर्ति के बाद एक से डेढ़ घंटे की कटौती की जाएगी, ताकि ट्रांसफॉर्मर बदलने का कार्य पूरा किया जा सके। उन्होंने बताया कि 33/11 केवी उपकेंद्र रिंग रोड पर स्थापित 10 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफॉर्मर नंबर-2 पुराना हो चुका है और पूरी क्षमता से काम नहीं कर पा रहा है। इसे नए 10 एमवीए ट्रांसफॉर्मर से बदला जाएगा। इन इलाकों में बिजली रहेगी प्रभावित इस कार्य के चलते लाल बंगला ओवरहेड, जमुनादेवी और शिव शंभु फीडर से जुड़े इलाकों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इनमें गांधी ग्राम, कृष्णा नगर, शिवकटरा, काजी खेड़ा, सफीपुर, रामादेवी और राम गली समेत कई क्षेत्र शामिल हैं। दो ट्रांसफार्मर रखे जायेंगे चालू केस्को के मुताबिक, कार्य के दौरान एक ट्रांसफॉर्मर बंद रहेगा, जबकि दो ट्रांसफॉर्मर चालू रखे जाएंगे। साथ ही अन्य स्रोतों से लाइन जोड़कर प्रभावित क्षेत्रों में आंशिक रूप से बिजली आपूर्ति बहाल रखने की कोशिश की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    487 ट्रेनी सिपाही पुलिस बल का हिस्सा बने:पासिंग आउट परेड के बाद ली शपथ, मुख्यमंत्री का संदेश प्रसारित
    Next Article
    वाराणसी में पिकप की टक्कर से ऑटो सवारों की मौत:दोनों मृतकों के परिजन शव से लिपटकर बिलखे, घायलों का इलाज जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment