Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में AAP छात्र विंग ने सड़क पर बजाई थाली:LPG के लिए प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक; नारे लगाए- 'खाली थाली, बंद किताब...'

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में आम आदमी पार्टी के छात्र विंग ने LPG सिलेंडर के लिए प्रदर्शन किया। करीब 10 छात्रों ने कैसरबाग स्थित स्वास्थ्य भवन चौराहे के ग्लोब पार्क से निकलकर कलेक्ट्रेट की ओर मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो नोकझोंक हो गई। एक छात्र के हाथ में छोटी थाली भी थी, जिसे बजाकर सभी नारे लगा रहे थे। 'खाली थाली, बंद किताब…, जिम्मेदार नरेंदर साहब,' नारा लगाते हुए बढ़े। उनका कहना था कि एलपीजी की आपूर्ति संकट का असर अब छात्रों पर भी दिखने लगा है। भाजपा सरकार सिलेंडर देने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। LPG का संकट सबसे ज्यादा छात्रों पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि LPG संकट का सबसे अधिक असर उन छात्रों पर पड़ रहा है जो अपने घर से दूर रहकर दिल्ली, लखनऊ, इलाहाबाद और बनारस आदि शहरों में पढ़ाई कर रहे हैं। 10×10 के कमरों में रहने वाले हजारों छात्रों के पास न तो स्थायी गैस कनेक्शन है और न ही इलेक्ट्रिक चूल्हे की सुविधा। छात्र अब तक छोटे दुकानदारों से दो-तीन किलो गैस खरीदकर किसी तरह अपना गुजारा कर रहे थे, लेकिन मौजूदा संकट ने इस व्यवस्था को भी प्रभावित कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में प्यार में असफल प्रेमी ने खाया जहर, मौत:प्रेमिका के शादी के दिन किया सुसाइड, 10 साल से चल रहा था अफेयर
    Next Article
    जौनपुर की राजिता सिंह बनीं PCS अधिकारी:9वीं रैंक हासिल की, बोलीं- हम बदलेंगे तो दुनिया बदलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment